Lok Sabha Election: सपा प्रत्याशी को हथियारों का शौक, BJP उम्मीदवार की कम हुई आय; पीलीभीत उम्मीदवारों की कुंडली

Pilibhit Constituency Candidates affidavit: पीलीभीत लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के पास 32 बोर की एक पिस्टल और एक रायफल है। वहीं, इस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी जितिन प्रसाद और उनकी पत्नी के पास 50-50 हजार रुपए नकद हैं।

Pilibhit Constituency
विज्ञापन

Pilibhit Constituency Candidates affidavit: देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण में यूपी की 8 सीटों पर भी मतदान होंगे, इनमें से एक हॉट सीट है पीलीभीत। 2019 में यहां से विजयी रहे बीजेपी के सांसद वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद यह सीट चर्चा में आई थी। अब यह सीट यहां से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की आय और संपत्ति को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है।

Advertisment

27 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा 

चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार इस सीट पर कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिसमें से 18 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार कर लिए गए हैं। बता दें बीजेपी ने यहां से यूपी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे इससे पहले कांग्रेस में भी लंबे समय तक रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर कुर्मी कार्ड खेलते हुए पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। अब आइए आपको इन दोनों की संपत्ति और आय की डिटेल बताते हैं।

पिछले साल से कम हुई आय

चुनाव आयोग में जमा हलफनामे के अनुसार जितिन प्रसाद की 2023-24 में आय 31 लाख 12 हजार 761 रुपये है। जबकि इससे पहले 2022-23 में उनकी आय 37 लाख 21 हजार 124 रुपए, 2021-22 में 37 लाख 22 हजार 615 रुपए, 2020-21 में 28 लाख 64 हजार 568 रुपए और 2019-20 में उनकी आय 25 लाख 97 हजार 594 रुपए थी। वहीं, उनकी पत्नी की आय 2023-24 में 21 लाख 11 हजार 188 रुपए, 2022-23 में 18 लाख 85 हजार 32 रुपए, 2021-22 में 19 लाख 77 हजार 607 रुपए और 2020-21 में 19 लाख 31 हजार 578 रुपए थी।

विज्ञापन

जितिन प्रसाद की चल संपत्ति

हलफनामे के अनुसार जितिन प्रसाद और उनकी पत्नी के पास 50-50 हजार रुपए नकद है। इसके अलावा उनके अलग-अलग बैंक अकाउंट में जितिन के पास करीब 1 करोड़ 12 लाख 74 हजार 601 रुपए जमा हैं। जितिन प्रसाद ने अलग-अलग बॉन्ड, शेयर और म्यूचअल फंड में करीब 5 करोड़ 01 लाख 68 हजार 298 रुपए का निवेश किया हुआ है। जितिन प्रसाद ने अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास कृषि और गैर कृषि योग्य करीब 16 करोड़ 5 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है।

सपा उम्मीदवार के पास रायफल और एक पिस्टल

पीलीभीत लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने भगवत सरन गंगवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन पर थाना बरेली नवाबगंज में एफआईआर दर्ज है। उन पर सरकारी आदेशों का पालन नहीं करने का आरोप है। इसके अलावा उनके पास 32 बोर की एक पिस्टल, एक रायफल है, जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार उनके पास केवल 2.50 लाख नकद हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ