UP Bareilly Woman Killed Boy: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में घर में मिले युवक के शव का मामला सुलझ गया है। युवक की हत्या हुई थी और गला घोंटकर उसे मारा गया था। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि युवक की पड़ोसन ने ही की। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बताया कि उसने युवक की हत्या कैसे की और क्यों की? पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घुर समसापुर गांव में वारदात अंजाम दी गई थी। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?
यह भी पढ़ें:225KM स्पीड, 400 फीट ऊंचाई, 67 की मौत; जानें Plane Crash में मारे गए अमेरिकी सेना के 3 जवान कौन?
30 जनवरी को घर में मिली थी लाश
जानकारी के अनुसार, SP नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा मुकेश चंद्र मिश्रा ने मीडिया को केस के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला का नाम रबीना और उसके पति का नाम इदरीश है। मृतक की पहचान इकबाल के रूप में हुई। उसकी पत्नी शहनाज ने रबीना-इदरीश पर हत्या का शक जताया और पुलिस को शिकायत दी। 30 जनवरी की सुबह इकबाल का शव उसके घर में ही सीढ़ियों के पास मिला था। एक फरवरी को शहनाज ने मर्डर केस दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें:गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत; 200 फीट गहरी खाई में गिरी 50 श्रद्धालुओं से भरी बस
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की हत्या
SP नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने शहनाज की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रबीना को हिरासत में लिया। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही। सख्ती बरतने पर उसने अपना गुनाह कबूल लिया और मर्डर की पूरी कहानी सुनाई। रबीना ने बताया कि उसने 29 जनवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे हत्या की। क्योंकि इकबाल ने उसकी कॉल रिकॉर्ड की हुई थी और वह उसके जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा था। वह धमकी देकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था, इसलिए तंग आकर उसने हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें:मौत को मात दे भाखड़ा से निकला बच्चा, फतेहाबाद में गिरी थी 14 लोगों से भरी क्रूजर, 12 लापता
रबीना ने पुलिस को बताया कि इकबाल महिलाओं को जरी का काम करने के लिए कपड़े देता था। इसी वजह से इकबाल का उसके घर आना-जाना था। कपड़े खरीदते-बेचते हुए उनकी अच्छी बातचीत हुई मोबाइल नंबर शेयर हुए। वे मोबाइल पर बात करने लगे और दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। एक दिन इकबाल कपड़े दिखाने के बहाने घर आया और कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई। उसने रिकॉर्डिंग पति को भेजने की धमकी दी। विरोध करने पर उसने रिकॉर्डिंग के बदले संबंध बनाने की पेशकश की और अपने घर बुलाया।
यह भी पढ़ें:150 सिलेंडर फटे, 3KM दूर से आग की लपटें दिखीं…पढ़ें गाजियाबाद ब्लास्ट की इनसाइड स्टोरी
रबीना ने बताया कि वह उसे अकसर ब्लैकमेल करने लगा था। तंग आकर उसने इकबाल की हत्या करने का प्लान बनाया। 29 जनवरी की रात को उसने अपने पति इदरीश को दूध में नींद की गोलियां खिला दी थीं। इसके बाद वह इकबाल के घर गई। दोनों ने संबंध बनाए और संबंध बनाते-बनाते उसने अपने दोनों हाथ उसके गले में डालकर जोर से झटके के साथ गला दबा दिया। इकबाल एक बार चिल्लाया और दम तोड़ दिया। उसने ही इकबाल की लाश सीढ़ियों में फेंक दी।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
5 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
5 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
5 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
6 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
15 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
23 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines