225KM स्पीड, 400 फीट ऊंचाई, 67 की मौत; जानें Plane Crash में मारे गए अमेरिकी सेना के 3 जवान कौन?

US Plane Helicopter Crash: अमेरिका के वाशिंगटन शहर में जेट प्लेन और मिलिट्री चॉपर की टक्कर में मारे गए सेना के 3 जवानों की शिनाख्त हो गई है, लेकिन परिजन नहीं चाहते थे कि इनकी पहचान उजागर हो। आइए इन जवानों के बारे में और हादसे को बारे जानते हैं…

US Plane Helicopter Crash

US Plane Helicopter Crash

विज्ञापन

Soldiers Identified Killed in US Plane Crash: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन DC में पैसेंजर प्लेन और मिलिट्री हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर क्रैश हो गए थे। टक्कर लगते ही जेट प्लेन और चॉपर में आग लग गई और मलबा नीचे पोटोमैक नदी में गिर गया। हादसे में प्लेन और चॉपर में सवार सभी लोग मारे गए। करीब 67 लोग मारे गए हैं, जिनमें से 40 की लाशें नदी से बरामद हो चुकी हैं।

वहीं हादसे में मारे गए हेलीकॉप्टर में सवार अमेरिका सेना के 3 जवानों की शिनाख्त भी हो चुकी है। अमेरिकी सेना ने इन तीनों के फोटो और पहचान जारी की। हालांकि परिवारों के अनुरोध पर पहले इनके नाम छिपाए गए थे, लेकिन उठते सवालों के चलते अमेरिकी सेना ने इनकी पहचान उजागर कर दी, क्योंकि हादसे के लिए कहीं न कहीं मिलिट्री चॉपर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जिसे ठीक 2 मिनट पहले आस-पास पैसेंजर प्लेन होने की जानकारी मिल गई थी, बावजूद इसके वे टक्कर होने से नहीं रोक पाए।

विज्ञापन

परिवार वाले नहीं चाहते थे कि पहचान उजागर हो

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में नॉर्थ कैरोलिना के डरहम शहर की निवासी कैप्टन रेबेका लोबाच मारी गई हैं। वे 2019 से अमेरिकी सेना में पायलट थीं। उन्हें 12वीं एविएशन बटालियन, फोर्ट बेलवोइर, वर्जीनिया में नियुक्त किया गया था। लोबाच के परिवार ने उसकी पहचान उजागर नहीं करने का अनुरोध अमेरिकी सेना से किया था, लेकिन मनाने के बाद वे पहचान दुनिया को बताने के लिए राजी हो गए।

हादसे में मारे गए अन्य 2 सैनिकों की पहचान स्टाफ सार्जेंट रयान ऑस्टिन ओ’हारा, (28) और चीफ वारंट ऑफिसर 2 एंड्रयू लोयड ईव्स, (39) के रूप में हुई। पैसेंजर प्लेन में 60 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर्स थे, जिनके नाम ऑफिशियली जारी नहीं किए गए, लेकिन कई मृतकों की पहचान उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर की है। हादसे में भारतीय मूल के 2 लोग भी मारे गए हैं। इनमें GE एयरोस्पेस कंपनी में इंजीनियार विकेश पटेल और वाशिंगटन DC में बतौर कंसल्टेंट काम करने वाली असरा हुसैन रजा शामिल हैं।

विज्ञापन

हादसे का कारण हाइट और नाइट विजन गॉगल्स

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 5342 ने कनाडा में बने बॉम्बार्डियर CRJ-701 ट्विन-इंजन जेट प्लेन में कंसास के विचिटा एयरपोट से उड़ान भरी थी। 70 पैसेंजरों की क्षमता वाला यह विमान वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 5 किलोमीटर पहले अमेरिकी सेना के चॉपर ब्लैक हॉक से टकरा गया और क्रैश होकर दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए।

विज्ञापन

हादसे के बाद मिले ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट रिकॉर्डर से पिता चला है कि ATC ने हादसे से 2 मिनट पहले हेलीकॉप्टर पायलट और क्रू को CRJ701 की नजदीकी उपस्थिति के बारे में सचेत किया था। हादसे के समय जेट प्लेन करीब 400 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर था और 140 मील प्रति घंटे यानी 225 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान पर था कि अचानक इसकी ऊंचाई कम होने लगी, क्योंकि लैंडिंग होने वाली थी।

विज्ञापन

वहीं सेना का चॉपर 200 फीट (61 मीटर) से अधिक ऊंचाई पर उड़ रहा था, ATC के रडार रिकॉर्ड से यह पता चला, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पता होने के बावजूद की आस-पास पैसेंजर प्लेन है, हेलीकॉप्टर बचाव क्यों नहीं कर पाया? यह पता लगाने का प्रयास नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड कर रहा है।

हादसे का एक कारण नाइट विजन गॉगल्स नहीं लगाना भी हो सकता है, क्योंकि रिकॉर्ड डेटा से पता चला है कि जब पैसेंजर प्लेन को पता चला कि आस-पास हेलीकॉप्टर है तो पायलट ने विमान को ऊपर ले जाने की कोशिश की थी और ट्रैफिक, ट्रैफिक, ट्रैफिक करके शोर भी मचाया था, लेकिन फिर भी हेलीकॉप्टर से उसकी टक्कर हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ