मौत को मात दे भाखड़ा से निकला बच्चा, फतेहाबाद में गिरी थी 14 लोगों से भरी क्रूजर, 12 लापता

Fatehabad Cruiser Car Accident: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में बीती रात एक क्रूजर भाखड़ा नहर में डूब गई। हादसे में लापता 12 लोगों की तलाश जारी है। वहीं एक बच्चा मौत को मात देकर नहर से बाहर निकल आया। ड्राइवर समय रहते कूद गया था।

Fatehabad Accident

Fatehabad Accident

Fatehabad Cruiser Car Accident Update: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में 14 लोगों से भरी क्रूजर भाखड़ा नहर में गिर गई थी। 10 साल का बच्चा मौत को मात देकर तैरकर बाहर निकल आया। वहीं ड्राइवर क्रूजर नहर में गिरने से पहले कूद गया, लेकिन बाकी 12 लोग लापता हो गए, जिनकी तलाश आज सुबह भी जारी रही। हादसा बीती रात करीब 10 बजे घनी धुंध के कारण हुआ। हादसे को देखकर ड्राइवर छिंदा सिंह बदहवास है। उसने जान बचने के लिए चीखते लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनमें से कोई कूद नहीं पाया और वे नहर में डूब गए। रतिया पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं। आस-पास के गांवों के लोग भी मौके पर हैं। गोताखोर और तैराकी जानने वाले नौजवान नहर में लापता लोगों की तलाश रहे हैं।

विज्ञापन

धुंध से हुआ हादसा

सदर थाने को इस घटना की सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह फौरन मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। खबरों की मानें तो तकरीबन 14 लोग किसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए क्रूजर गाड़ी से पंजाब के फाजिल्का गए थे। वहीं शाम को सभी महमड़ा के लिए रवाना हुए। रास्ते में धुंध काफी ज्यादा थी। ऐसे में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और क्रूजर गाड़ी सवारी समेत भाखड़ा नहर में जा गिरी।

विज्ञापन

10 साल के बच्चे को बचाया

भाखड़ा नहर में पानी काफी गहरा था। वहीं पानी के तेज बहाव में कई लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों में मौजूद एक व्यक्ति ने 10 साल के बच्चे को किसी तरह पानी से बाहर निकाला। बच्चे को रतिया नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ