Om Prakash Rajbhar Viral Video: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विधायक विधानसभा में पीछे बैठकर सुरती (खैनी) खाते हैं। उनका यह बयान काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के विधायकों पर भी बड़ा बयान दिया।
‘विधानसभा में सुरती मलते रहते हैं विधायक’
ओम प्रकाश राजभर ने मऊ जिले में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा कि विधानसभा में जाकर बहुत से विधायक सुरती मलते और खाते रहते हैं। अगर आगे वाले हाथ उठा देते है तो वे भी हाथ उठा देते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि किसलिए हाथ उठाए हैं तो कहते हैं कि सब लोग उठा रहे थे तो हम भी उठा दिए। ऐसे लोग हमसे चुनाव लड़ने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के 111 विधायक हैं तो ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के भी छह विधायक हैं। हम किसी से कम नहीं हैं।
ओम प्रकाश राजभर का वीडियो वायरल
ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर पुलिस दौड़ाए तो नेता बन जाओ। अगर पुलिस स्टेशन पर जाओ तो पीला गमछा लगाओ। पुलिस की हिम्मत नहीं है, जो हाथ उठा दे। मंत्री ने यह भी कहा कि एसपी और डीएम की औकात नहीं है जो राजभर को फोन करे।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का विस्तार, राजभर समेत इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
योगी कैबिनेट का 5 मार्च को हुआ विस्तार
बता दें कि योगी कैबिनेट का हाल ही में विस्तार हुआ है, जिसमें ओम प्रकाश राजभर समेत चार मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में सुनील कुमार शर्मा, दारा सिंह चौहान और अनिल कुमार शामिल हैं। अनिल कुमार राष्ट्रीय लोकदल से विधायक हैं। बीजेपी ने कैबिनेट विस्तार के जरिए ब्राह्मण, जाट और ओबीसी वर्ग के मतदाताओं को साधने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें: UP Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक साधे जातीय समीकरण
संबंधित खबरें
'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
19 mins agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
18 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
20 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
20 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
23 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines