लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का विस्तार, राजभर समेत इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

Yogi Cabinet Expansion : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले यूपी कैबिनेट का विस्तार हुआ, जिसमें एनडीए गठबंधन के घटक दल आरएलडी और एसबीएसपी को जगह मिली है। ओपी राजभर और अनिल कुमार के साथ भाजपा के दो नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

Uttar Pradesh Cabinet Expansion

उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार।

विज्ञापन

Yogi Cabinet Expansion : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। यूपी के मंत्रिमंडल में भाजपा की सहयोगी पार्टियों को जगह मिली है। इसके तहत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओपी राजभर और जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी के विधायक अनिल कुमार ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की। साथ ही भाजपा के नेता भी मंत्री बनाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई है। ओमप्रकाश राजभर और अनिल कुमार के साथ भाजपा के दो विधायक दारा सिंह चौहान और सुनील कुमार शर्मा को योगी की कैबिनेट में जगह मिली है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का विस्तार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यूपी की सभी सीटों पर दर्ज करेंगे जीत : सुनील कुमार शर्मा

विज्ञापन

यूपी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा के सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सीएम और पार्टी ने मुझे जो जिम्मा सौंपा है, उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा। इस बार लोकसभा चुनाव में हम सभी 80 सीटें जीतेंगे।

विज्ञापन

योगी राज में नहीं हुआ कोई दंगा : ओपी राजभर

विज्ञापन

मंत्री बनने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हम गरीबों की सेवा करने के लिए अपने लक्ष्य पर कार्य कर रहे हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे। गरीबों को न्याय दिलाएं और उनकी समस्याओं का समाधान करें। पिछले सात सालों में योगी सरकार में कानून का राज है और कोई भी दंगा नहीं हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ