क्या सपा-बसपा के बीच होगा गठबंधन? अखिलेश यादव ने बेबाकी से दिया जवाब

Akhilesh Yadav Interview: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने न्यूज 24 के खास कार्यक्रम मंथन उत्तर प्रदेश में शिरकत की। उन्होंन इस दौरान कई सवालों के जवाब दिए। उनसे पूछा गया कि क्या मायावती की पार्टी के लिए गठबंधन के रास्ते खुले हैं? अखिलेश ने क्या जवाब दिया, आइए जानते हैं…

Akhilesh yadav at News24 Manthan

'मंथन उत्तर प्रदेश' कार्यक्रम में अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Interview: लोकसभा चुनाव के रण में सभी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। कहा जाता है कि जो उत्तर प्रदेश जीत जाता है वह लोकसभा का ‘असली मैदान’ भी जीत जाता है। यूपी की 80 सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प है। जहां एक ओर बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दल हैं, तो वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल… ये सभी एनडीए को शिकस्त देने के लिए जी-जान से जुटे हैं।

विज्ञापन

सियासी सरगर्मी के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत की। न्यूज 24 के ‘उत्तर प्रदेश मंथन’ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अखिलेश यादव ने इस दौरान कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। उन्होंने बसपा से गठबंधन के सवाल पर भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन

गठबंधन के लिए नहीं बचा समय

अखिलेश यादव से पूछा गया कि क्या मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से इस बार भी गठबंधन होगा, क्या बसपा के लिए अभी भी आपके दरवाजे खुले हुए हैं? इन सवालों के जवाब में उन्होंने कहा- अब तो समय जा चुका है। लोकसभा चुनाव में समय नहीं बचा है। शायद 15 तारीख से पहले ही चुनाव की तारीख की घोषणा हो जाएगी। ऐसे में इस सबके लिए समय नहीं है। अगले लोकसभा चुनाव में सोचा जाएगा कि उनसे गठबंधन करना है या नहीं।

विज्ञापन

राजनीति में आगे बढ़ जाना चाहिए

अखिलेश ने आगे कहा कि हम तो पहले ही उनसे गठबंधन कर चुके थे। मुझे लगता है कि राजनीति में आगे बढ़ जाना चाहिए। जहां उनका नंबर आएगा तब सोचा जाएगा। अखिलेश ने आगे कहा- जहां से हमने अलायंस करना शुरू किया था, अब हम वहीं पर आ गए हैं। अब इस चुनाव में तो गठबंधन करना मुमकिन नहीं होगा क्योंकि बीजेपी जैसी पार्टी से मुकाबला करने और तैयारियों के लिए समय चाहिए। अखिलेश ने आगे कहा कि जिस पार्टी ने संगठन बनाया होगा और जिस पार्टी के कार्यकर्ता बूथ पर मजबूत होंगे। इस लोकसभा चुनाव में जीत उसी को मिलेगी।

क्या ‘बुआ’ के लिए रास्ते खुले हुए हैं?

इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने इशारों-इशारों में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी कोई बात नहीं बोलना चाहता, जिससे किसी दल को नाराजगी हो, लेकिन सुनने में आता है कि उनके प्रत्याशी वही होते हैं, जिससे बीजेपी को लाभ मिले। आप पुराना ट्रैक रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए। इसलिए मुझे लगता है कि फिलहाल इसमें उलझने की जरूरत नहीं है। दरअसल, अखिलेश का इशारा बसपा को बीजेपी की बी-टीम कहने को लेकर था। पिछले कुछ समय से बसपा पर बीजेपी की बी-टीम बनने के आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ