400 मॉडल्स को बनाया शिकार, 22 करोड़ की कमाई; नोएडा अश्लील वीडियो रैकेट में अब तक क्या-क्या खुलासे?

नोएडा में विदेशी वेबसाइटों के लिए अश्लील वीडियो बनाने वाले कपल से लगातार ईडी पूछताछ कर रही है। लड़कियों को मॉडल बनाए जाने का झांसा दिया जाता था। इसके बाद उनके ऑनलाइन वीडियो शूट किए जाते थे। पति-पत्नी यह रैकेट चला रहे थे, जो अब तक करोड़ों रुपये की कमाई कर चुके हैं।

Uttar Pradesh crime news
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दंपती को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरेस्ट किया था। ये दंपती किराए की कोठी में स्टूडियो बनाकर लड़कियों के अश्लील वीडियो शूट करता था। इसके बाद ये वीडियो विदेशी वेबसाइटों को बेचे जाते थे। सूत्रों के मुताबिक वीडियो बनाकर ये दंपती लगभग 22 करोड़ रुपये की कमाई कर चुका है। अब तक की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। 5 साल से यह धंधा नोएडा में चल रहा था, अब तक सैकड़ों लड़कियों को पति-पत्नी शिकार बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें:दो तरह की शराब पिलाकर ली दोस्त की जान, गाजियाबाद में हत्या से सनसनी; वारदात के पीछे सामने आई ये वजह

Advertisment

ईडी ने नोएडा के सेक्टर-105 के सी ब्लॉक में रेड की थी। अश्लील कंटेंट को साइप्रस समेत कई देशों में भेजा जाता था। इसके बाद वहां वेबसाइट पर अपलोड किया जाता था। इसके बदले दंपती को मोटी रकम मिलती थी। दंपती ने सुबदीगी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी बना रखी थी। फिलहाल ईडी कंपनी के डायरेक्टर उज्जवल किशोर और उसकी पत्नी नीलू श्रीवास्तव से पूछताछ कर रही है। दोनों को नोएडा से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया जा चुका है।

5 साल पहले बनाई कंपनी

सूत्रों के मुताबिक यह कंपनी 5 साल पहले बनाई गई थी। पति-पत्नी के अलावा उनके दोस्त मॉडलों से संपर्क करते थे। कंपनी का फेसबुक पर भी एक पेज सामने आया है। इसके अलावा ये लोग इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी एक्टिव रहते थे। इन लोगों ने ज्यादातर दिल्ली-एनसीआर की मॉडल्स के वीडियो शूट किए हैं। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर ये लोग ऑडिशन की जानकारी शेयर करते थे।

विज्ञापन

रूस में करवाता था देह व्यापार

सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में पता लगा है कि ये लोग 5 साल में 400 से अधिक लड़कियों के अश्लील वीडियो शूट कर चुके हैं। विज्ञापन देकर मॉडल्स इनसे संपर्क करती थी, जिसके बाद उनको रैकेट में शामिल किया जाता था। क्रिप्टो के जरिए आरोपी दंपती के खाते में पैसे आते थे। बाद में पैसा मॉडल्स को ट्रांसफर किया जाता है। बताया जाता है कि वीडियो के लिए जितना पैसा दंपती को मिलता था, उसका 25 फीसदी मॉडलों को भुगतान किया जाता था। वीडियो शूट के लिए फुल फेस शो, हाफ फेस शो जैसी 5 कैटेगरी बनाई गई थीं। काम के हिसाब से ही मॉडल से रकम तय होती थी। बताया जा रहा है कि रैकेट का सरगना पहले रूस में देह व्यापार के एक सिंडिकेट का हिस्सा रह चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ