Noida News: नोएडा में दोस्तों के साथ पार्टी करना पड़ा महंगा, युवक की चली गई जान

Noida News: नोएडा में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवक चौथी मंजिल से गिरा और उसकी मौत हो गई। युवक के परिजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट

Noida News

नोएडा में युवक की मौत फोटो सोर्स News24

Noida News: नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ पार्टी करना युवक को महंगा पड़ गया। युवक की जान चली गई। नशे में धुत युवक चौथी मंजिल से गिरा और उसकी मौत हो गई। हालांकि युवक के परिजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जान गंवाने वाले युवक की पहचान कौशल कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला था और हाउसकीपिंग का काम करता था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

कैसे हुई घटना?

होटल की छत पर कौशल अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। देर रात पार्टी के दौरान वहां पानी गिर गया और चादर गीली हो गई। चादर खींचते समय कौशल का पैर उसमें फंस गया और वह फिसल कर चौथी मंजिल से सीधे नीचे आ गिरा। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है, उसमें युवक और उसके दोस्त आते हुए दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन

दोस्तों से हुई पूछताछ

घटना के बाद पुलिस ने कौशल के दोस्तों से पूछताछ की है। उससे पता चला है कि पार्टी के दौरान हुए हादसे में उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस फिर भी एहतियात के तौर पर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अभी तक युवक के परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत को पुलिस ने अपनी जांच के बाद हादसा बताया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सेक्टर 49 कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि यह एक हादसा है। सभी दोस्त होटल के टॉप फ्लोर पर पार्टी कर रहे थे। तभी चादर हटाते समय हादसा हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ