मौलाना साजिद रशीदी को पीटने वालों की फोटो आई सामने, एक सपा कार्यकर्ता पेशे से है वकील

सांसद डिंपल यादव पर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी को मंगलवार को एक निजी न्यूज चैनल में तीन सपा कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस मामले में मौलाना को पीटने वाले सपा कार्यकर्ताओं की फोटो सामने आई है।

Noida News, Noida Police, Maulana Sajid Rashidi, Samajwadi Party Worker, Samajwadi Party, Noida, Video Viral, नोएडा समाचार, नोएडा पुलिस, मौलाना साजिद रशीदी, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता, समाजवादी पार्टी, नोएडा, वीडियो वायरल

मौलाना साजिद रशीदी को पीटने वाले तीनों सपा नेता

विज्ञापन

समाजवादी सांसद डिंपल यादव पर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी को मंगलवार को एक निजी न्यूज चैनल में तीन सपा कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस मामले में मौलाना को पीटने वाले सपा कार्यकर्ताओं की फोटो सामने आई है। इनमें से एक शख्स ग्रेटर नोएडा में वकील है। मारपीट करने वाले तीनों सपा कार्यकर्ता की पहचान मोहित नागर, श्याम सिंह भाटी और प्रशांत भाटी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: डिंपल यादव पर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद को पीटा, वीडियो वायरल

Advertisment

बहस के दौरान मौलाना को पीटा

बता दें कि मंगलवार को मौलाना साजिद रशीदी नोएडा में एक निजी न्यूज चैनल के डिबेट में शामिल होने पहुंचे थे। तभी सपा के तीन नेताओं से उनकी बहस हो गई। इसी बहस के दौरान सपा के तीन कार्यकर्ताओं ने मौलाना को कई थप्पड़ जड़ दिए। तभी वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर मौलाना को सुरक्षित जगह पहुंचाया। इसके बाद सपा के तीनों कार्यकर्ता वहां से निकल गए। मौलाना ने मारपीट की शिकायत थाना सेक्टर-126 पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: कौन है मोहित नागर? जिसने सांसद डिंपल यादव पर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद को पीटा

विज्ञापन

सपा के तीनों कार्यकर्ताओं की हुई पहचान

मौलाना के साथ मारपीट करने वाले तीनों सपा कार्यकर्ताओं की पहचान हो गई है। इनमें से श्याम सिंह भाटी पेशे से वकील है। श्याम सिंह भाटी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और जिले के नामी वकील हैं। मोहित नागर सपा छात्र सभा का जिला अध्यक्ष है और कुलदीप भाटी समाजवादी पार्टी युवजन सभा का नेता है। तीनों ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और लंबे समय से सपा से जुड़े हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ