नोएडा-ग्रेटर नोएडा 30 जुलाई को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

किसान महापंचायत को लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बुधवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा के करीब 8 जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की संख्या में बढ़ाई जाएगी।

Noida Traffic Police advisory, Noida News, Noida Police, नोएडा खबर, नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी, नोएडा ट्रैफिक पुलिस

नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 30 जुलाई को सुबह से ही विभिन्न रूटों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल बुधवार को जिले में किसान महापंचायत है। इसे देखते हुए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन एडवाइजरी जारी की है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

इन जगहों पर रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव का कहना है कि किसान महापंचायत को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन एडवाइजरी जारी की गई है। बुधवार को हरौला बारात घर, सेक्टर-5 नोएडा, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, जीरो पॉइंट, गलगोटिया अंडरपास, सलारपुर अंडरपास, जेपी स्पोर्ट्स गेट के सामने, साबौता अंडरपास, ग्राम शाहदरा और सेक्टर-142 में डायवर्जन लागू किया जएगा। लोगों को असुविधा से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। डीसीपी ने कहा कि इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें बिना किसी रुकावट के गंतव्य तक भेजा जाएगा।

विज्ञापन

समस्या होने पर हेल्पलाइन नबर पर करें संपर्क

डीसीपी ट्रैफिक ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे बुधवार को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। अगर इसके बाद भी लोगों को ट्रैफिक संबंधी किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो उनके लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर जारी किया गया है। ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर लोग इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग

नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन समेत कई किसान संगठनों के पदाधिकारी बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर किसान महापंचायत करेंगे। यह जानकारी किसान नेता सुनील फौजी ने दी। उन्होंने बताया कि महापंचायत को लेकर पिछले एक हफ्ते से गांवों में बैठकें हो रही हैं। आगे की रणनीति बनाकर उसकी घोषणा की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ