Noida International Airport: कब से भरेंगी उड़ानें? एयरपोर्ट सीईओ क्रिस्टोफ ने किया संचालन का ऐलान
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रहा जेवर एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। राज्य सरकार इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है। साथ ही हर कोई इस नए हवाई अड्डे से वाणिज्यिक संचालन शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास ये नया हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर शहर में बनाया जा रहा है।
इस बीच जेवर एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के सीईओ क्रिस्टोफ श्नाइलमैन ने यहां से कमर्शियल ऑपरेशंस को लेकर अहम ताजा जानकारी शेयर की है। एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से श्नेलमैन का कहना है कि उन्हें विश्वास है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वाणिज्यिक संचालन (उड़ानें) 2024 के अंत तक शुरू होने की संभावना है।
श्नेलमैन ने कहा कि परियोजना पर चल रहे काम की गति दो देखकर उन्हें यकीन है कि यहां से वर्ष 2024 के अंत तक वाणिज्यिक संचालन शुरू हो जाएगा। एनआईए के सीईओ के अनुसार, परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सबसे उन्नत इंजीनियरिंग उपकरण और मशीनरी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही साथ सख्त निगरानी भी की जा रही है।
सीईओ ने बताया कि एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर्स पर पूरी तरह से डिजिटल होंगे। दावा किया जा रहा है कि टेक्निलॉजी के इस्तेमाल के मामले में जेवर का हवाई अड्डा भारत के सबसे उन्नत हवाई अड्डों में से एक होगा। हवाईअड्डा इमिग्रेशन काउंटरों पर सब कुछ डिजिटल रहेगा। इमिग्रेशन पर मिलने वाली सुविधाएं से यात्रियों को भी काफी लाभ होगा।
एयरपोर्ट के सीईओ श्नेलमैन के अनुसार, जेवर हवाईअड्डे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अलग-अलग टर्मिनल नहीं होंगे। रिपोर्ट में श्नेलमैन के हवाले से कहा गया है कि एनआईए के पास अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रियों के लिए अलग-अलग स्तर होंगे और इन्हें आवश्यकता के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: