नोएडा-ग्रेनो में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, बिजली खंभे और पेड़ सड़क पर गिरे

Noida News: तूफान और बारिश से नोएडा-ग्रेटर नोएडा की कई सोसाइटियों में भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा शहर में कई बिजली खंभे और पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई।

नोएडा न्यूज, ग्रेटर नोएडा न्यूज, आंधी-तूफान, बारिश, Noida News, Greater Noida News, Storm wreaked havoc, Rain, latest News, ताजा खबर

आंधी-तूफान से हुआ नुकसान

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रविवार को आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कहर ढाया। जिले की कई सोसाइटियों में तूफान और बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा शहर में कई बिजली खंभे और पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। बताया जा रहा है कि ग्रैंड वेनिस मॉल के पास एक ऑटो पर पेड़ गिर गया, जिससे ऑटो चालक चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा पेड़ टूटकर सड़क पर गिरे

नोएडा में तेज आंधी और तूफान के चलते सेक्टर-62 में डिस्कवरी टॉवर के गेट का शीशे टूट गया। शहर में कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। जिसके बाद कई सेक्टरों और गांवों की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा शहर के प्रमुख सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार थमने से जाम लग। करीब आधे घंटे बाद हवा गति धीमी होने पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाई। वहीं ग्रेटर नोएडा तेज आंधी और तूफान के कारण कई इलाकों में सड़क पर पेड़ और टहनियां गिर गईं। सिग्मा, बीटा, अल्फा सेक्टरों में सबसे ज्यादा पेड़ों के गिरने की सूचना मिली। प्राधिकरण की टीम सड़कों से पेड़ों को हटाने में जुटी रही।

विज्ञापन

दादरी में बिजली पोल टूटे, बत्ती गुल

आंधी-तूफान के चलते दादरी स्थित सम्राट मिहिर भोज पार्क के पास दो स्ट्रीट पोल आंधी में टूट गए। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पोल को हटाया। शाम पांच बजे से करीब साढ़े छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। निवासी विकास का आरोप है कि ढीले खंभों और कमजोर पेड़ों की समय रहते जांच न होने के कारण हादसे होते हैं।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सिग्नल बंद होने से लगाम जाम

आंधी और बारिश के बाद जगह-जगह जाम लग गया। बिजली कटौती से सिग्नल बंद होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई। मुख्य चौराहों जैसे परी चौक, नॉलेज पार्क और गामा चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। किसान चौक, एक मूर्ति चौक, बिसरख गोल चक्कर के पास जाम लगा। यातायात पुलिस को जाम खत्म कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बारिश ने दी राहत, आंधी बनी आफत

आंधी के बाद हुई आधे घंटे की तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम खुशनुमा होने के बाद लोग परिवार के साथ होटल, रेस्टोरेंट और पार्कों की ओर उमड़ पड़े। रविवार होने के कारण मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी सामान्य से अधिक भीड़ देखी गई।

विज्ञापन

मंगलवार को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रही। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ