नोएडा से इंजीनियर गया दुबई, चोरों ने खाली कर दिया पूरा घर

Noida News : नोएडा के सेक्टर 42 में रहने वाले इंजीनियर के घर चोरों ने खंगाल दिया। इंजीनियर अपने परिवार के साथ दुबई फैमिली ट्रिप पर गए हुए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़े नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट

Robbery
विज्ञापन

Noida News : नोएडा के सेक्टर 42 में चोरों ने इंजीनियर के घर को पूरी तरह से खंगाल दिया। चोर इंजीनियर के घर से भारी मात्रा में सामान चोरी करके ले गए है। अब तक की जांच में पता चला है कि चोर फ्लैट की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। हैरानी की बात है कि सोसायटी के गेट पर सुरक्षागर्ड भी है। इसके बावजूद चोर अपने इरादे में कामयाब हो गए।

फ्लैट नंबर 63 में रहते हैं विवेक

सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 42 की धन्य निकेतन समिति सोसायटी के फ्लैट नंबर 63 में विवेक शर्मा परिवार के साथ रहते है। वह साफ्टवेयर इंजीनियर है। इन दिनों छुट्टी के दौरान वह परिवार के साथ फैमिली ट्रिप पर दुबई गए हुए है। वह अभी लौटे भी नहीं है कि उनको चोरी की सूचना पहुंच गई। फ्लैट पर ताला लगा था तो चोरों ने खिड़की के रास्ते अंदर दाखिल होना उचित समझा। आशंका है कि रेकी के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिन चोरों ने घटना को अंजाम दिया है उनको पता था कि इंजीनियर दुबई गए है और फ्लैट पर कोई नहीं है। 

Advertisment

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सोसायटी व उसके बाहर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। कुछ संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए है। इसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलाया किया जाएगा और घटना को अंजाम देने वाले चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

क्या-क्या चोरी हुआ, आने के बाद पता चलेगा

वर्तमान में इंजीनियर विवेक दुबई में है। ऐसे में अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनके फ्लैट से चोरी क्या-क्या हुआ है। इंजीनियर के वापस आने के बाद ही पता चल सकेगा कि फ्लैट से कितनी ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी हुआ है। पुलिस भी इंजीनियर के वापस लौटने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

परेशान है सोसायटी के लोग

सोसायटी के लोगों का कहना है कि वह परिसर में होने वाली समस्याओं से परेशान है। सोसायटी के जिम्मेदार लोग परिसर में नहीं रहते है। ऐसे में किसी का ध्यान सोसायटी की तरफ नहीं है। अब चोरी की घटना भी हो गई है। ऐसे में लोगों को अपने जान माल की चिंता सता रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ