जरा सी बारिश ने खोल दी ग्रेटर नोएडा के मुख्य मार्ग की पोल, लाखों लोगों के सामने भारी मुसीबत

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में बारिश के दौरान कई तरह की परेशानी सामने आई है। तिलपता-दादरी मार्ग पर पानी की समस्या का वीडियो वायरल हुआ है। इस बीच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। प्राधिकरण ने संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़े ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट

Greater Noida News, Greater Noida Rain, Traffic

ग्रेटर नोएडा के दादरी-तिलपता मार्ग पर बारिश के दौरान गुजरते वाहन, गाड़ियों की स्पीड हुई धीमी।

विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में मंगलवार दोपहर हुई जरा सी बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। तिलपता-दादरी रोड पर भारी पानी भर गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इससे संबंधित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। लाखों लोग रोजाना इस मार्ग से होकर गुजरते है। लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। पानी भरने के चलते वाहनों की स्पीड धीमी हो जाती है और लोग जाम से जूझते है। यह समस्या पिछले कई सालों से ऐसी बनी हुई है। इसका समाधान नहीं हो पा रहा है।

हाईटेक शहर की व्यवस्था बदहाल 

ग्रेटर नोएडा की गिनती हाईटेक शहर में होती है। ऐसे में हाईटेक शहर की बदहाल व्यवस्था का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। अब दादरी-तिलपता मार्ग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि पानी भरा है और वाहन आ जा रहे है। हल्दौनी मोड़ पर भी पानी भरने की समस्या का कई सालों से समाधान नहीं हो पाया है। यह दोनों मार्ग ऐसे है जहां से गुजरने से लोग परहेज करते है।

Advertisment

बिजली कटौती भी चालू 

हल्की से बारिश होते ही बिजली कटौती की समस्या भी चालू हो गई है। दादरी व दनकौर ब्लाक के देहात क्षेत्र में मंगलवार को कई गांवों में बिजली कटौती हुई। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन बिजली कटौती ने उस राहत को दोबारा परेशानी में तब्दील कर दिया है। यह समस्या कब खत्म होगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

प्राधिकरण की तरफ से किए जा रहे प्रयास 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनसंपर्क अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि पानी भरने की समस्या का तत्काल समाधान किया गया। जैसे ही तिलपता मार्ग की समस्या की जानकारी हुई। टीम मौके पर पहुंच गई। पानी निकासी की व्यवस्था तुरंत की गई। कुछ हद तक समस्या पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ