नोएडा इंजीनियर मौत मामले में बड़ा एक्शन, लोटस ग्रीन के मालिक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले में हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं. वहीं, इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई को भी तेज कर दिया है. इस हादसे में लापरवाही के आरोप में लोटस ग्रीन के मालिक निर्मल सिंह (निर्मल कुमार) के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट (NBW) जारी किया गया है.

YUVRAJ MEHTA

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले में हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं. वहीं, इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई को भी तेज कर दिया है. इस हादसे में लापरवाही के आरोप में लोटस ग्रीन के मालिक निर्मल सिंह (निर्मल कुमार) के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट (NBW) जारी किया गया है. पुलिस ने उनके ऑफिस को पहले ही सील कर दिया था और अब कोर्ट फरार चल रहे निर्मल सिंह के घर व दफ्तर की कुर्की की तैयारी में है.

विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि निर्मल सिंह फरार चल रहे हैं और इसलिए ही उनके खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया गया है. वहीं, अब कोर्ट के जरिए उनके घर और ऑफिस को कुर्क करने की तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने आगे बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस अब तक तीन बिल्डरों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार किए गए लोगों में MZ विज टाउन के मालिक अभय सिंह और लोटस ग्रीन के दो डायरेक्टर शामिल हैं.

पुलिस की तरफ से दर्ज किए गए दूसरे मुकदमे में कुल पांच लोगों को नामजद किया गया था. बाकी आरोपियों को पुलिस तलाश रही है, जबकि मुख्य मालिक निर्मल सिंह के खिलाफ कानूनी शिकंजा और तेज हो गया है.

विज्ञापन

16 जनवरी की रात हुआ था एक्सीडेंट

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में 16-17 जनवरी की दमियानी रात को घने कोहरे के बीच युवराज मेहता गुरुग्राम से घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार एक मोड़ पर सड़क से फिसलकर निर्माणाधीन साइट के पास एक गहरे, पानी से भरे गड्ढे में गिर गई. ये गड्ढा कई सालों से बिना बैरिकेडिंग, लाइटिंग या सुरक्षा उपायों के खुला पड़ा था. युवराज ने कार की छत पर चढ़कर फ्लैश लाइट जलाकर मदद मांगी, लेकिन देर रात तक कोई सहायता नहीं पहुंची और वे डूब गए.

वहीं, इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों का आरोप है कि ये घटना न केवल एक हादसा, बल्कि प्रशासनिक और बिल्डरों की गंभीर लापरवाही का परिणाम है. युवराज के पिता राजकुमार मेहता की शिकायत पर पुलिस ने एमजेड विज टाउन और लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ