Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

नोएडा में कोरोना का कहर जारी, 24 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है। इनके संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों में 3 दिन तक ही संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं। इसके बाद लक्षण नहीं हैं। अभी तक कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं मिला और न ही बाद में हालत बिगड़ी है।

Author
Edited By : Md Junaid Akhtar Updated: May 29, 2025 20:28
corona virus, Noida News, कोविडा-19, नोएडा न्यूज, कोरोना वायरस
नोएडा में बढ़ रहे कोविड केस

Noida News: नोएडा में कोरोना वायरस का कहर जारी है। गुरुवार को कोरोना के 5 नए मरीजों की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 24 हो गई। गुरुवार को मरीजों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इन मरीजों में सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण थे। सभी में बीमारी की पुष्टि निजी लैब या अस्पतालों में जांच के बाद हुई।

जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी नमूने भेजे

बताया जा रहा है कि 6 दिन पहले कोरोना संक्रमित हुई 55 वर्षीय महिला मरीज की दोबारा जांच शुक्रवार को कराई जाएगी। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी नमूने भेजे गए हैं। रिपोर्ट नहीं आई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है। इनके संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं। सभी सक्रिय मरीजों की हालत पर निगरानी की जा रही है।

---विज्ञापन---

निजी अस्पतालों में मिल रहे कोरोना के मरीज

कोरोना संक्रमित मरीजों में 3 दिन तक ही संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं। इसके बाद लक्षण नहीं हैं। अभी तक कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं मिला और न ही बाद में हालत बिगड़ी है। प्रदेश सरकार से दिशा-निर्देश नहीं मिले अभी तक कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज, जांच सहित अन्य पहलुओं के लिए प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य विभाग को दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में निजी अस्पतालों से ही कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिला अस्पताल में इक्का-दुक्का जांच ही हो पा रही है।

संपर्क में आने वाले लोगों में नहीं मिले लक्षण

इनके संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। लिहाजा, इनकी जांच के लिए नमूने नहीं लिए गए हैं। लक्षण आने की स्थिति में इनकी भी कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। सभी में बीमारी की पुष्टि निजी लैब या अस्पताल ने की है। साथ ही इन सभी कि ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

---विज्ञापन---
First published on: May 29, 2025 07:57 PM