नोएडा अथॉरिटी का एक्शन, कई कंपनियों पर गिरी गाज

Noida News: नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी शहर में लगातार साफ-सफाई का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान गंदगी मिलने पर एक्शन भी लिया जा रहा है। शुक्रवार को भी अथॉरिटी के एसीईओ संजय खत्री ने शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया।

Noida authority officer

Noida authority officer

विज्ञापन

Noida News: नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ संजय खत्री ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई इलाकों में गंदगी मिलने पर एसीईओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने तीन कंपनियों पर कार्रवाई की है। एसीईओ ने एक कंपनी पर 1 लाख रुपये और दो कंपनियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। साथ ही तीनों कंपनियों को चेतावनी भी दी है।

जलभराव मिलने पर एक्शन

विज्ञापन

एसीईओ संजय खत्री ने डीएससी रोड, उद्योग रोड, एमपी-1, एमपी-2, एमपी-3, जोनल रोड नं-6, सेक्टर-55, 56, 62 एवं 63 आदि का निरीक्षण किया। उद्योग रोड के निरीक्षण के दौरान प्लॉट संख्या सी-25 सेक्टर-8 के सामने नाली की दीवार ऊंची एवं सड़क की सतह नीचे होने के कारण जलभराव की स्थिति पाई गई। इसको सही कराने के लिए कहा गया। सेक्टर-62 में मुख्य रास्ते पर पेड़ के पत्ते होने से जलभराव की स्थिति बनी। ठेकेदार कंपनी ओसान कंस्ट्रक्शन पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया। साथ ही सेक्टर-62 कार्ल हूबर स्कूल के सामने बने सर्विस रोड को लेवल ठीक किए जाने का निर्देश दिया है।

सड़क पर मिट्‌टी मिलने लगा जुर्माना

एसीईओ के जोनल रोड नंबर 6 के निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर पाए गए, ड्रेन में मिट्टी भरी पाई गई। जिसके दृष्टिगत संबंधित मैकेनिकल स्वीपिंग एजेंसी नॉर्थ इंडिया डेवलपर्स पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार जोनल रोड नंबर 6 के साथ बने मुख्य नाले का निरीक्षण किया गया। नाले में अधिक मात्रा में फ्लोटिंग मटेरियल एवं सिल्ट भरी मिली। तत्काल रूप से हटाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

ड्रेन में मिट्टी मिली भरी

बताया जा रहा है कि डीएससी रोड पर निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर पाए गए। ड्रेन में मिट्टी भरी पाई गई। जिसके तहत मैकेनिकल स्वीपिंग एजेंसी लॉयन सर्विसिस लिमिटेड पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान एसपी सिंह, महाप्रबंधक , गौरव बंसल, परियोजना अभियंता आदि मौजूद रहे। एसीईओ का कहना है कि अगर दोबारा इन जगहों पर गंदगी पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ