बोलेरो पर पलटा ओवरलोड ट्रक, यूपी में एक्सीडेंट का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

बोलेरो के ड्राइवर की पहचान खबरों में 40 वर्षीय व्यक्ति फिरासत के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग के लिए गाड़ी चला रहे थे. विद्युत विभाग की बोलेरो पर ट्रक पलटने के दौरान फिरासत ही वाहन चला रहे थे, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

TRUCK

भारत में हर साल लाखों लोग रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गंवा देते हैं, जिसकी भयावह तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा गया कि एक लोडेड ट्रक सफेद रंग की बोलेरो पर गिर जाता है. इस हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है और चालक की वाहन के अंदर ही दबकर मौत हो जाती है. सामने आया वीडियो इतना भयानक है कि इसे देखने वाले लोग अब ट्रकों से दूर रहकर ड्राइव करने की सलाह दे रहे हैं, साथ ही कुछ लोगों ने ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई करने की मांग की.

विज्ञापन

ओवरलोडिंग ने ले ली जान?

हालांकि वीडियो देखने पर ऐसा मालूम होता है कि बोलेरो ड्राइवर को ट्रक नजर नहीं आया, जिसकी वजह से वो लेन बदलते हुए ट्रक के सामने आ गया. वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि सरकार चाहे कितने भी अभियान चलाए या ओवरलोडिंग के खिलाफ कितने ही दावे करे, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. मजहर खान नाम के एक एक्स यूजर ने घटना का वीडियो और जानकारी शेयर करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हुई दुखद दुर्घटना ओवरलोडिंग के खिलाफ सरकार की विफलता की एक कड़वी सच्चाई है. भूसे से लदा एक ओवरलोडेड ट्रक एक बोलेरो पर पलट गया, जिससे उसके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

विद्युत विभाग में ड्राइवर था मृतक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोलेरो के ड्राइवर की पहचान खबरों में 40 वर्षीय व्यक्ति फिरासत के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग के लिए गाड़ी चला रहे थे. विद्युत विभाग की बोलेरो पर ट्रक पलटने के दौरान फिरासत ही वाहन चला रहे थे, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि ट्रक ने कथित तौर पर दुर्घटना से बचने की कोशिश में संतुलन खो दिया, डिवाइडर से टकराया और बोलेरो पर पलट गया. बताया जाता है कि ट्रक में बहुत अधिक सामान लदा हुआ था और बचाव दल को शव निकालने और घटनास्थल को साफ करने के लिए भारी उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ