बर्फबारी का इंतजार खत्म… नए साल पर उत्तराखंड, हिमाचल में होगा स्नोफॉल, मौसम विभाग ने जारी की तारीखें

अगर नए साल आप भी नए साल पर बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। मौसम विभाग ने बर्फवारी की तारीखें और लोकेशन बता दीं हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में आगामी चार दिनों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

snowfall alert in uttrakhand and himachal

snowfall alert

विज्ञापन

Snowfall Alert: नया साल आते ही लोग पहाड़ों की ओर निकल गए हैं। इस सफर में पर्यटकों की सबसे बड़ी उम्मीद बर्फवारी है। ज्यादातर लोग बर्फवारी गिरने की संभावना के हिसाब से अपनी ट्रिप प्लान कर रहे हैं। कई लोग बर्फबारी की उम्मीद से हिमाचल, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों की यात्रा कर रहे हैं लेकिन बर्फवारी न मिलने से मायूस लौट रहे हैं। अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। मौसम विभाग ने सैलानियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विछोभ सक्रिय हो रहा है। 30 दिसंबर की रात से हिमाचल और उत्तराखंड में ऊंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू हो सकती है।

उत्तराखंड में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के 30 दिसंबर की रात से 31 दिसंबर की रात को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। हल्की बर्फबारी मनाली तक आ सकती है। इसके अलावा कुल्लू के सोलंग नाला, अटल टनल, रोहतांग में ज्यादा बर्फबारी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

वहीं शिमला के चांशल-नारकंडा में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा शिमला जिले में चांशल, नारकंडा और कुफरी टॉप में भी बर्फ का आनंद मिल सकता है। लाहौल स्पीति की बात करें तो लाहौल स्पीति जिला के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी होगी। शिंकुला दर्रा, रोहतांग दर्रा, कोकसर, कुकुमसैरी, केलांग व सिस्सू में सामान्य से अधिक बर्फवारी की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में 29 दिसंबर को घना कोहरा छाया रह सकता है। कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ