न्यू नोएडा की जमीनों पर लगेंगे बोर्ड, जमीन खरीदने पर होगा एक्शन

New Noida: नोडल अधिकारी ने एक निर्देश जारी किया है कि जिसके बाद से भूमाफिया में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल नोडल अधिकारी ने न्यू नोएडा की अधिसूचित जमीन पर बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिससे आम लोगों को पता चल सके यह जमीन न्यू नोएडा को बसाने के लिए प्रस्तावित है।

New Noida City, Noida Authority, Noida News

80 गांवों की जमीन पर बसेगा न्यू नोएडा

New Noida: नोएडा अथॉरिटी न्यू नोएडा को विकसित करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है। अथॉरिटी ने नियोजन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक वैभव गुप्ता को ‘नया नोएडा’ का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी ने एक निर्देश जारी किया है कि जिसके बाद से भूमाफिया में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल नोडल अधिकारी ने न्यू नोएडा की अधिसूचित जमीन पर बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिससे आम लोगों को पता चल सके यह जमीन न्यू नोएडा को बसाने के लिए प्रस्तावित है।

विज्ञापन

जमीन DNGIR के लिए अधिसूचि

अथॉरिटी के वरिष्ठ प्रबंधक वैभव गुप्ता के मुताबिक, न्यू नोएडा की जमीन DNGIR के लिए अधिसूचित है। यहां किसी प्रकार का निर्माण करना अवैध माना जाएगा। अथॉरिटी के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि न्यू नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इससे पहले मुआवजा दर तय करने के लिए गांव के लोगो के साथ बैठक की जा रही है। साथ ही ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, बुलंदशहर के डीएम से भी बातचीत की जा रही है।

विज्ञापन

15 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

अथॉरिटी के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि डीएनजीआइआर करीब 209.11 वर्ग किमी में बसाया जाना है, जिसमें ग्रेटर नोएडा व बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन शामिल है। इसके लिए 18 अक्टूबर 2024 में शासन से अधिसूचना जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले 15 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

ड्रोन से हो रही निगरानी

एसीईओ ने बताया कि न्यू नोएडा में अवैध निर्माण को रोकने के लिए ड्रोन सर्वे और अधिसूचना की तारीख का सेटेलाइट मैप भी लिया जाएगा। उस दिन के बाद यहां जितना भी निर्माण किया गया है या किया जा रहा है उसे अवैध माना जाएगा। उन्होंने बताया कि अथॉरिटी की इन 80 गांवों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों से संवाद कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ