न्यू नोएडा को लेकर बड़ा अपडेट, किसान होंगे मालामाल, इस दिन तय होगी मुआवजा दर

New Noida: न्यू नोएडा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही न्यू नोएडा के अंतर्गत आने वाले गांवों के लिए मुआवजा दर तय कर ली जाएगी। इसके बाद पहले फेज में करीब 3165 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

Noida Authority, Noida News, New Noida City Plan, District Administration Gautam Buddha Nagar, District Administration Bulandshahr, न्यू नोएडा, नोएडा खबर

न्यू नोएडा को लेकर बड़ा अपडेट

New Noida: नोएडा प्राधिकरण न्यू नोएडा को बसाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस बीच न्यू नोएडा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही न्यू नोएडा के अंतर्गत आने वाले गांवों के लिए मुआवजा दर तय कर ली जाएगी। जिसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

3 महीने से चल रही है बैठक की जद्दोजहद

न्यू नोएडा को लेकर नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन गौतमबुद्ध नगर और जिला प्रशासन बुलंदशहर के अफसरों की बैठक होनी है। पिछले करीब 3 महीनों से तीनों प्राधिकरण, प्रशासन गौतमबुद्ध नगर और जिला प्रशासन बुलंदशहर के अफसर बैठक करने की जद्दोजहद कर रहे हैं। लेकिन न जाने ऐसी क्या परेशानी है जो बैठक नहीं कर पा रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह इनकी बैठक होगी। इस बैठक में न्यू नोएडा के गांवों के लिए मुआवजा दर तय किया जाएगा। मुआवजा दर तय नहीं होने की वजह से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

प्राधिकरण ने जताई बैठक की उम्मीद

नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी का कहना है कि अगले सप्ताह बैठक होगी। इसके लिए बुलंदशहर के जिला प्रशासन के अधिकारियों से बैठक की तारीख तय करने को लेकर बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि बैठक में मुआवजा दर तय करने को लेकर कुछ बात आगे बढ़ेगी। इसके बाद गांवों से बात कर जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू हो सकेगा।

80 गांवों में रहते हैं 16 हजार किसान परिवार

न्यू नोएडा में 80 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में करीब 16 हजार किसान परिवार रहते हैं। बताया जा रहा है कि मुआवजा दर तय होने के बाद सबसे पहले 15 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इन 15 गांवों में करीब 3000 किसान परिवार रहते हैं। इन्हें मुआवजा बांटने के बाद अन्य गांवों के किसानों का नंबर आएगा। इनके साथ बैठक की जाएगी। पहले फेज में 3165 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

विज्ञापन

न्यू नोएडा में शामिल जिले के गांव

न्यू नोएडा में बेरंगपुर उर्फ नई बस्ती, फजलपुर, चंद्रावल, चीरसी, फूलपुर, रघुनाथपुर पार्ट, चीती, छयासा, दयानगर, देवटा, खण्डेरा गिरजापुर, कोट, मिल्क खण्डेरा, नगला चमरू, नगला चीती, नगला नैनसुख, आनंदपुर, बील अकबरपुर, राजपुर कलां और शाहपुर खुर्द गांव शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ