नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सेना के जवान को पीटे जाने के मामले में मेरठ टोल प्लाजा पर एक्शन लिया है। NHAI एनएच-709ए के मेरठ-करनाल खंड स्थित भूनी टोल प्लाजा पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। NHAI ने इसी के साथ टोल प्लाजा पर ब्लैकलिस्ट लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
NHAI ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, सेना के जवान के साथ मारपीट किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में एक्शन लेते हुए टोल संग्रह एजेंसी मेसर्स धरम सिंह पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही टोल फर्म को भविष्य में किसी भी टोल प्लाजा की बोलियों में भाग लेने पर प्रतिबंधित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा अनुबंध समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: सेना के जवान की अब कैसी है तबीयत, मेरठ टोल पर खंभे से बांधकर था पीटा
टोल फर्म को किया जाएगा ब्लैकलिस्ट
NHAI का कहना है कि टोल कर्मचारियों का इस तरह का व्यवहार बहुत गलत है। इसी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सेना के जवान के साथ मारपीट किया जाना गलत था। उन्होंने कहा कि टोल फर्म कंपनी को ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा। जिससे भविष्य में इस फर्म को किसी भी तरह टोल अलॉट नहीं किया जा सकेगा।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बता दें कि रविवार रात सेना के जवान कपिल सिंह मेरठ से कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जब वह मेरठ-करनाल खंड स्थित भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचे टोल कर्मियों से टोल को लेकर उनकी बहस हो गई। इसके बाद टोल कर्मियों ने कपिल और उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मारपीट के दौरान जवान और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
12 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines