सेना के जवान की अब कैसी है तबीयत, मेरठ टोल पर खंभे से बांधकर था पीटा

मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल सिंह को टोलकर्मियों ने खंभे से बांधकर पीटा था। घटना के आरोपियों ने कपिल सिंह को खंभे बांधकर लात-घुंसों और लाठी-डंडों से बहुत पीटा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी सेना के जवान को पीटते दिख रहे हैं।

Meerut News, Meerut Police, Uttar Pradesh News, Viral Video, मेरठ समाचार, मेरठ पुलिस, उत्तर प्रदेश समाचार, वायरल वीडियो

टोलकर्मी जवान को खंभे से बांधकर पीटते हुए।

विज्ञापन

मेरठ टोल पर रविवार रात सेना के जवान को लाठी-डंडों से पीटा गया था। इस दौरान जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने जवान को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को जवान की हेल्थ अपडेट सामने आई है। जवान की तबियत स्थिर बताई जा रही है। मारपीट में उनके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं।

रविवार रात मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल सिंह को टोलकर्मियों ने खंभे से बांधकर पीटा था। घटना के आरोपियों ने कपिल सिंह को खंभे बांधकर लात-घुंसों और लाठी-डंडों से बहुत पीटा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी सेना के जवान को पीटते दिख रहे हैं। सोमवार को इस घटना से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने टोल पर पहुंचकर जमकर बवाल काटा है। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं पुलिस का दावा है कि जवान के साथ मारपीट करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन

संगीत सोम ने पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

बीजेपी नेता संगीत सोम भी इस घटना को लेकर गुस्साए हुए हैं। सोमवार को संगीत सोम भी सैकड़ों ग्रामीणों के साथ टोल पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा को जमकर सुनाया है। जिसके 2 वीडियो वायरल हो रहे हैं। संगीत सोम दोनों वीडियो में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा पर भड़कते हुए दिख रहे हैं। संगीत सोम ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी ठेकेदार और मारपीट करने वाले अन्य लोगों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की है।

जवान से मारपीट करने वाले आरोपी जाएंगे जेल

मेरठ एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सेना के जवान कपिल सिंह से मारपीट करने के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मारपीट की वायरल हो रही वीडियो में दिख रहे लोगों की भी पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ