Valentine Day को लेकर किसने किया लट्ठ पूजन? अश्लीलता फैलाने वालों को सिखाएंगे सबक

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में क्रांति सेना ने वैलेंटाइन डे के विरोध का ऐलान किया है। क्रांति सेना के अनुसार उनका महिला विंग शहर के अलग-अलग हिस्सों में तैनात रहेगा। विस्तार से पूरी बात को जान लेते हैं।

Uttar Pradesh News

Muzaffarnagar News: वैलेंटाइन डे के विरोध में क्रांति सेना की महिला विंग ने लट्ठ पूजन किया है। क्रांति सेना का कहना है कि वैलेंटाइन डे के दिन जो भी लड़का-लड़की गलत हरकत करते मिले तो उनका लट्ठ से इलाज किया जाएगा। लाठियों पर तेल व तिलक कर पूजा की गई है। वैलेंटाइन डे पर इन लट्ठों को लेकर क्रांति सेना का महिला विंग शहर में अलग-अलग जगहों पर जाएगा। मंगलवार को क्रांति सेना के कार्यालय में लट्ठ पूजन किया गया है। महिला विंग की मुजफ्फरनगर जिले की अध्यक्ष पूनम चौधरी ने बताया कि क्रांति सेना के महिला विंग की सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने लट्ठ पूजन में भाग लिया। वे लोग 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे का विरोध करते हैं। हर साल लट्ठ पूजन का आयोजन उनके द्वारा किया जाता है। 14 फरवरी के दिन उनके विंग की महिलाएं अलग-अलग रेस्टोरेंट्स में जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोई भी लड़का-लड़की अश्लीलता फैलाते मिले तो उनको सबक सिखाया जाएगा। उनके विंग का यही उद्देश्य है कि अश्लीलता को रोका जाए। कई मामलों में बच्चियों को बहला-फुसलाकर गलत हरकतें की जाती हैं। वैलेंटाइन डे हमारा त्योहार नहीं है, इसे सिर्फ अंग्रेज मनाते हैं। अगर किसी होटल में अश्लीलता का मामला सामने आया तो उनका विंग होटल मालिक का भी इलाज करेगा। अश्लीलता फैलाने वाले जोड़ों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी टीमों की 4-4 महिलाएं बस स्टैंड, सिनेमाघरों समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर तैनात रहेंगी।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट मालिकों से की ये अपील

क्रांति सेना ने प्रदेश के सभी होटल और रेस्टोरेंट मालिकों से अपील की है कि 14 फरवरी के दिन वे अपने यहां आवारागर्दी करने वालों पर नजर रखें। वैलेंटाइन डे की आड़ में जो लोग लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं, उनकी सूचना क्रांति सेना को दी जाए। क्रांति सेना के अनुसार होटल संचालकों को कहा गया है कि वैलेंटाइन डे पर वे अपने यहां किसी भी तरह की अश्लील हरकत न होने दें। वे लड़के-लड़कियों को इस बारे में जागरूक कर रहे हैं। उनसे अपील करते हैं कि वे किसी सड़कों पर अश्लील हरकतें न करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ