Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) के वीवीआईपी घाट पर अपने पिता और पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की अस्थियां विसर्जित (Asthi Visarjan) करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) और चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भी मौजूद हैं।
निजी विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अखिलेश यादव सुबह अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर सैफई हवाई पट्टी पर पहुंचे। जहां से अपने निजी विमान से पत्नी डिंपल यादव और चाचा शिवपाल यादव बमरौली एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। बमरौली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अखिलेश यादव यहां से सीधे संगम स्थित वीवीआईपी घाट पहुंचे। यहां पूजा अर्चना के बाद उन्होंने पुलिस स्टीमर से अपने पिता की अस्थियां संगम में विसर्जित कीं।
अभी पढ़ें – तृतीय श्रेणी शिक्षकों का शहीद स्मारक पर आंदोलन शुरू, तीन शिक्षक आमरण अनशन पर बैठे
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1582702849154482176
कभी नेताजी ने जताई थी संगम की इच्छा
मीडिया रिपोर्ट्स और समाचार एजेंसियों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की इच्छा थी कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी अस्थियों को संगम में विसर्जित कर दिया जाए। इस दौरान डिंपल यादव और शिवपाल यादव समेत मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार मौजूद रहे। अस्थि विसर्जन के बाद 21 अक्टूबर को सैफई में ‘शांति पाठ’ का आयोजन किया जाएगा।
सैफई में तेरहवीं नहीं सिर्फ शांति पाठ होगा
जानकारी के मुताबिक हिंदू मान्यताओं के अनुसार तेरहवी का आयोजन होते है, लेकिन सैफई की परंपराएं अलग है। परंपरा के तहत मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं नहीं की जाएगी। इस दिन सिर्फ ‘शांति पाठ’ होगा। बता दें कि समाजवादी पार्टी संस्थापक 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हुआ था। सुबह 8:16 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सैफई के मेला ग्राउंड में किया गया।
अभी पढ़ें – पटेल नगर विधायक राजकुमार आनंद हो सकते हैं मंत्री, सीएम केजरीवाल ने एलजी को भेजा पत्र
17 अक्टूबर को हरिद्वार में भी हुई था अस्थि विसर्जन
बता दें कि संगम से पहले हरिद्वार में भी मुलायम सिंह यादव की अस्थियां विसर्जित की गई थीं। यहां भी अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल यादव समेत परिवार के काफी लोगों के साथ सैफई से जौली ग्रांट हवाई अड्डा पहुंचे थे। यहां से सभी लोग काफिले में सवार होकर सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंचे थे। हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पुरोहितों ने अनुष्ठान कराया था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines