UP News: मुरादाबाद गैंगरेप केस में दलित समाज में उबाल, हो बुलडोजर कार्रवाई, हाथ में गुदे ओम के निशान को तेजाब से जलाने का आरोप

Uttar Pradesh Moradabad News : यूपी के मुरादाबाद जिले में नाबालिग दलित किशोरी से हुए गैंगरेप मामले में दलित समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने सड़कों पर उतरकर सीएम योगी से आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है।

Dalit community

मुरादाबाद गैंगरेप मामले में दलित समाज में आक्रोश।

सरफराज सैफी, मुरादाबाद

विज्ञापन

Uttar Pradesh Moradabad News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है। 4 मुस्लिम युवकों ने दो महीने तक 14 साल की नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप किया। इस मामले के विरोध में दलित समाज के सैकड़ों लोग सोमवार को एकत्रित होकर सड़कों पर उतरे और किशोरी के लिए न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना भगतपुर इलाके से चार मुस्लिम युवकों ने एक किशोरी को अगवा किया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी के हाथ पर गुदे ओम के धार्मिक निशान को भी तेजाब से जलाने का आरोप है। इस मामले में हिंदू संगठनों ने 3 मार्च को थाने पर प्रदर्शन किया था। दो दिन बाद पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक फरार चल रहा है। अब इस मामले को लेकर दलित (वाल्मीकि) समुदाय में उबाल है। सैकड़ों की संख्या में दलित समाज के लोग हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारे लगाए।

आरोप है कि आरोपियों से जुड़ा है कोई मौलाना

दलित समाज के लोगों का आरोप है कि आरोपियों के साथ कोई मौलाना भी जुड़ा हुआ है, जिसने दलित बच्ची का धर्मांतरण कराया है। सभी आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ