UP: फेयरवेल से लौट रही 5 छात्राओं को रईसजादों ने कार से कुचला, बोनट में फंसी एक लड़की, सामने आया Video

UP Moradabad Road Accident Video : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बड़ा हादसा हो गया। रईसजादों ने अपनी कार से छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।

Moradabad Accident

Moradabad Accident

UP Moradabad Road Accident Video : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। रईसजादों ने फेयरवेल से लौट रही 5 छात्राओं को कुचल दिया। कार की टक्कर से ये लड़कियां खून से लथपथ हो गईं और सड़क पर गिर पड़ीं। कार की बोनट में एक छात्रा फंस गई और कुछ दूर तक घसीटती चल गई। इस घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यह घटना मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा विहार में घटी, जहां सड़क किनारे खड़ी होकर छात्राएं सवारी का इंतजार कर रही थीं। तेज रफ्तार कार ने 5 छात्राओं को टक्कर मार दी, जिससे ये लड़कियां हवा में उझलकर जमीन पर गिर पड़ीं। एक छात्रा कार की बोनट में फंस गई। वहां मौजूद स्टूडेंट्स ने दौड़कर सड़क पर पड़ी छात्राओं को उठाया और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

विज्ञापन

फेयरवेल से लौट रही थीं छात्राएं

ये छात्राएं शिरडी साईं स्कूल की स्टूडेंट हैं, जो फेयरवेल से लौट रही थीं। इस हादसे में घायल छात्रा अदिती की हालत नाजुक है। स्थानीय लोगों ने पीछाकर कार ड्राइवर शगुन को पकड़ लिया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों में शानवी भांडोला, ऋषिका रस्तोगी, इशिका सुनेजा, पारी बंसल भी शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

हादसे पर क्या बोले एसपी?

इस हादसे को लेकर एसपी सुभाष चंद्र गंगवार ने कहा कि रामगंगा विहार में एक दुर्घटना हुई, जहां एक युवक कार चलाना सीख रहा था और वहां खड़ी लड़कियों से टकरा गया। 4 लड़कियों की स्थिति सामान्य और उनका इलाज चल रहा है। एक लड़की गंभीर रूप से घायल है। पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी, क्योंकि पता चला है कि युवक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ