नोएडा फिल्म सिटी में फैशन शो के दौरान बड़ा हादसा; स्टेज पर बीम गिरने से मॉडल की मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-16ए में रविवार को फैशन शो के दौरान हादसे में एक फैशन मॉडल की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-16ए फिल्म सिटी में एक स्टूडियो की ओर से फैशन शो का आयोजन किया जा रहा था। तभी स्टेज पर लाइट के लिए लगाया गया लोहे का बीम गिर गया। बताया गया है कि इस दौरान एक फैशन मॉडल और एक युवक उसकी चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोग दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे।
https://twitter.com/noidapolice/status/1667902267196858369
अस्पताल में डॉक्टरों ने फैशन मॉडल को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक का इलाज चल रहा है। फैशन मॉडल की पहचान वंशिका चोपड़ा (24) निवासी गौर सिटी-2 ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक बॉबी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का रहने वाला बताया गया है।
हादसे की सूचना पर वंशिका के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंचे। साथ ही थाना सेक्टर 20 पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा वंशिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आयोजनकर्ता और लाइट लगाने वालों से पूछताछ कर रही है। नोएडा के एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: