ग्रेटर नोएडा में पहली बार मियावाकी पद्धति से लगा पौधा, तीन साल में दिखेगा अलग नजारा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव के निकट सेक्टर 10 में मियावाकी पद्धति से बुधवार को पौधरोपण किया गया। 130 मीटर रोड के किनारे स्थित करीब दो एकड़ एरिया में बनी यह ग्रीन बेल्ट माउंटेन के आकार में दिखेगी। इसमें लगभग 15 हजार पौधे लगाए गए है।

Tree Plantation Authority
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव के निकट सेक्टर 10 में मियावाकी पद्धति से बुधवार को पौधरोपण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और कैच फाउंडेशन व कोवेस्ट्रो इंडिया के प्रतिनिधियों ने पौधे लगाए। अगले तीन साल बड़े हो जाने पर इन पौधों की रंगत दिखेगी। 130 मीटर रोड के किनारे स्थित करीब दो एकड़ एरिया में बनी यह ग्रीन बेल्ट माउंटेन के आकार में दिखेगी। इसमें लगभग 15 हजार पौधे लगाए गए है।

तीन लेयर का इस्तेमाल
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम संजय कुमार जैन ने बताया कि मियावाकी पद्धति के अंतर्गत इस ग्रीन बेल्ट में तीन लेयर, जैसे केनोपी लेयर, ट्री लेयर और सब ट्री लेयर में पौधरोपण किया गया है। केनोपी लेयर में नीम, शीशम, बरगद, करंज, आम, पारस पीपल, कचनार, पीपल आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए है। ट्री लेयर में महोगनी, कैथल, आमला, बेल, जामुन, इमली, अर्जुन, अमलतास, पिलखन, गुलमोहर आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए है। सब ट्री लेयर में जामफल, कड़ी पत्ता, सीताफल, नींबू, करौंदा, बंबू, टिकोमा, पारिजात के पौधे लगाए गए है।

Advertisment

जालीदार बाउंड्री बनाई गई
इन पौधों को सुरक्षित रखने के लिए जालीदार बाउंड्री बना दी गई है। पेड़ों की सिंचाई के लिए ड्रिप पद्धति का इस्तेमाल किया गया है। इसके अंतर्गत पौधों की कतार के बीच से पाइप डाली गई है। उनमें बने छिद्र से पानी का रिसाव होकर पौधों की जड़ों तक पहुंचता रहेगा। इस पद्धति से पानी की खपत भी कम होती है। सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास ने बताया कि मियावाकी पद्धति के अंतर्गत फलदार पौधे रोपित किए गए है। बायो-डायवर्सिटी के लिए ये बहुत अच्छे है। कार्बन डाई ऑक्साइड को शोषित करने में ये बहुत कारगर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ