'बसपा बिना नहीं गलेगी कुछ दलों की दाल', इंडिया गठबंधन से जुड़ने की खबरों पर बोलीं मायावती

Mayawati Reaction On Joining INDIA alliance: बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव वह अकेले ही लड़ेंगी और किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगी। विपक्ष के कई दल एनडीए में शाम‍िल होने के संकेत दे चुके हैं। रालोद ने बीजेपी को समर्थन दे द‍िया है। जम्‍मू कश्‍मीर से नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के फारूख अब्‍दुल्‍ला भी इरादा जता चुके हैं।

BSP Supremo Mayawati

बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट।

Mayawati Reaction On Joining INDIA alliance : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने हाल ही में इच्छा जताई है कि मायावती इंडिया गठबंधन में शामिल हों। इसके साथ ही ये अटकलें भी चलने लगीं कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने गठबंधन में शामिल होने के लिए हामी भर दी है। लेकिन, अब खुद मायावती ने तस्वीर साफ कर दी है। उन्होंने दावा किया कि बिना बसपा के कुछ पार्टियों की दाल गलने वाली नहीं है।

विज्ञापन

‘बसपा के लिए अपने लोगों का हित सबसे ऊपर’

मायावती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा स्पष्ट तौर पर घोषणा कर चुकी है कि वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने वाली। इसके बाद भी गठबंधन से जुड़ी अफवाहें फैलाना यह साबित करता है कि बिहा बसपा के यहां कुछ पार्टियों की दाल कतई गलने वाली नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि बसपा के लिए राजनीति से ज्यादा अपने लोगों का हित मायने रखता है। हम अकेले अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

क्या बोले थे यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे

बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने रविवार को कहा था कि मायावती इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती हैं। उनके लिए गठबंधन के दरवाजे खुले हुए हैं। पांडे ने कहा था कि यह मायावती पर निर्भर करता है कि वह भाजपा के खिलाफ जंग में शामिल होना चाहती हैं या फिर नहीं। गठबंधन चाहता था कि मायावती भी इसका हिस्सा बनें, लेकिन उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है। अभी भी वह अगर इसमें आना चाहती हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन

चुनाव के बाद गठबंधन कर सकती हैं मायावती

बीते दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मायावती ने किसी भी गठबंधन में शामिल होने से इनकार किया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि चुनाव परिणाम आने के बाद गठबंधन का हिस्सा बनने पर उनकी पार्टी विचार कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने दावा किया था कि गठबंधन से बसपा को केवल नुकसान होता है। इसलिए इस बार लोकसभा चुनाव पार्टी अपने बूते पर ही अकेले चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ