Uttar Pradesh News : बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो का उत्तराधिकारी तय हो गया है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इसका ऐलान किया है। लखनऊ में रविवार को हुई बसपा की बैठक में उन्होंने कहा कि अब आकाश आनंद उनके उत्तराधिकारी होंगे। आकाश आनंद मायावती के भतीजे हैं। आइये जानते हैं कि कौन हैं आकाश आनंद और क्यों बसपा सुप्रीमो ने यह कदम उठाया है।
लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव दोनों में बहुजन समाज पार्टी (BSP) का कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा। यूपी में सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली पार्टी बसपा को 2022 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक ही सीट पर जीत मिली थी। ऐसे में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को मजबूत और नयापन देने के लिए मायावती ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान किया है। लखनऊ में पार्टी की बैठक में बुलाए गए सभी राष्ट्रीय और राज्य के प्रमुख पदाधिकारियों के सामने बसपा सुप्रीमो ने अपने भतीजे आकाश आनंद के नाम का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें : ‘मैं आगे भी ऐसा करता रहूंगा’ BSP से सस्पेंड होने पर सांसद दानिश अली का रिएक्शन
जानें कौन हैं मायावती के उत्तराधारी
लंदन से एमबीए की पढ़ाई कर चुके आकाश आनंद ने साल 2017 में राजनीति में प्रवेश कर लिया था। वे पहली बार सहारनपुर में बसपा की रैली में नजर आए थे। इस दौरान उनके साथ मायावती भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि उसी दिन उन्हें राजनीति में लॉन्च कर दिया गया था। वे बसपा में नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हालांकि, अगर गौर करें तो जबसे आकाश आनंद राजनीति में आए तबसे बसपा का ग्राफ गिरा है। 2019 लोकसभा चुनाव और दो यूपी विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।
उत्तराधिकारी बनाने के पीछे की वजह
मायावती द्वारा आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाए जाने के पीछे कोई बड़ी वजह है। हालांकि, बसपा ने अपनी पार्टी के बड़े और अनुभवी नेताओं को दरकिनार कर आकाश आनंद को उत्तराधिकारी घोषित कर सबको चौंका दिया है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि मायावती अपने भतीजे को राजनीति में धुरंधर खिलाड़ी बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्हें अभी से ही चुनावी के दांव पेंच सिखाए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी नए उत्तराधिकारी के साथ उतर सकती है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
3 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
7 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
7 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
12 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
20 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
20 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines