प्रयागराज के शिक्षा निदेशालय में भीषण आग, टीचर भर्ती घोटाले समेत 5000 फाइलें जलकर राख

प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय में आग लगने से 5 हजार फाइलें जलकर राख हो गईं। आग भूतल पर स्थित कमरा नं. 14 और 15 में लगी। आग से टीचर भर्ती घोटाले से जुड़ी जांच, शिक्षक भर्ती और एडेड स्कूलों की जांच से जुड़ी फाइलें भी थी।

Prayagraj education directorate fire

Prayagraj education directorate fire

विज्ञापन

, प्रयागराज के शिक्षा निदेशालय रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से दो कमरों में रखी 5 हजार से अधिक फाइलें जलकर राख हो गईं। मौके पर फायर ब्रिग्रेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। जानकारी के अनुसार आग बुझाने पहुंचे फायरकर्मियों को इस दौरान करंट के झटके लगे, इससे वहां चीख पुकार मच गई। आग बुझाने में 4 घंटे से ज्यादा का समय लगा।

आग निदेशालय के भूतल पर स्थित कमरा नंबर 14 और 15 में लगी। जानकारी के अनुसार जिन दो कमरों में आग लगी उनमें एडेड स्कूलों के रजिस्ट्रेशन, टीचर भर्ती और भर्ती में फर्जीवाड़ा, जांच, ट्रांसफर और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी फाइलें रखी थीं। आग लगने की घटना कैसे हुई? इसको लेकर अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

गार्ड ने क्या कहा?

घटना के बाद मौके पर पुलिस और सीनियर अफसर पहुंचे हैं। ऑफिस के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है। वहीं आग लगने की घटना पर गार्ड कमलेश यादव का बयान भी सामने आया है। गार्ड ने बताया कि मैं नाइट ड्यूटी पर था। सुबह 7ः15 बजे घर के लिए निकला। रात में न तो कोई धुआं उठ रहा था और न ही जलने की बदबू आ रही थी। सुबह करीब 8ः15 बजे दूसरे गार्ड ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। इसके बाद मैं मौके पर पहुंचा।

ये फाइलें जलकर हुई राख

शिक्षा निदेशालय में कार्यरत कर्मचारी ने बताया कि कमरे में जली फाइलें फर्जी शिक्षक भर्ती से जुड़ी थीं। कमरे में एडेड स्कूलों की रजिस्ट्रेशन फाइलें, एडेड स्कूल की टीचर भर्ती, ट्रांसफर की फाइलें, वित्तीय लेनदेन से जुड़ी फाइलें, एडेड स्कूलों की डिग्री से जुड़ी फाइलें शामिल थी। विभाग के कर्मचारी की मानें तो एडेड विद्यालयों का रिकॉर्ड काफी अहम होता है। पहले ऑनलाइन व्यवस्था नहीं होने के कारण सारा रिकॉर्ड फाइलों के माध्यम से ही मैंटेन किया जाता था। सरकार की ओर से करोड़ों रुपये का फंड एडेड विद्यालयों को दिया जाता है। रिकॉर्ड शिक्षा निदेशालय में ही मैंटेन होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ