जूनियर इंजीनियर को डांस करना पड़ा भारी, वीडियो में ऐसा क्या, जो हो गए सस्पेंड?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक जूनियर इंजीनियर को बस में डांस करते हुए एक महिला अधिकारी का नाम लेना भारी पड़ गया। डांस वीडियो वायरल होने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया।

Bulandshahr news In Hindi (2)
विज्ञापन

शहनवाज चौधरी, बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जूनियर इंजीनियर का बस में डांस करने का वीडियो वायरल होने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया। जूनियर इंजीनियर पर हुए इस एक्शन के बाद जिले में इस मामले की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, जूनियर इंजीनियर को बस में डांस करने के लिए सस्पेंड नहीं किया गया है, बल्कि उसे डांस करते हुए एक महिला अधिकारी का नाम लेने के लिए सस्पेंड किया गया है।

विज्ञापन

‘दे दे प्यार दे…’ पर JE का डांस

बताया जा रहा है कि डांसर जूनियर इंजीनियर का नाम संजीव कुमार है। जेई संजीव कुमार पावर कारपोरेशन के हाइडिल बिजली घर नम्बर 2 में तैनात हैं। जेई संजीव कुमार अपने सभी जूनियर इंजीनियर्स साथियों के साथ निजीकरण के विरोध में लखनऊ जा रहे थे। बस में सफर के दौरान जेई संजीव कुमार बॉलीवुड के फेमस सॉन्ग ‘दे दे प्यार दे…’ पर डांस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गाने में अपनी एक महिला अधिकारी का नाम इस्तेमाल करते हुए डांस किया।

वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। जैसे ही यह डांसिंग वीडियो अधिकारियों के हाथ लगी, उन्होंने तुरंत इस पर एक्शन लिया। अधिकारियों ने जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार को महिला अधिकारी का नाम लेकर गाने और उनका अपमान करने के लिए वायरल वीडियो के आधार पर सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ