Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दिन ससुराल पहुंचने पर दुल्हन के पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने पेट दर्द की जो वजह बताई, उसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
सुहागरात से पहले पेट में उठा तेज दर्द
दरअसल, मामला किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक युवक की सोमवार को शादी हुई। इसके बाद जब मंगलवार को दुल्हन ससुराल में पहुंची तो सुहागरात से पहले ही अचानक उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर परिजन उसे लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में ही बेटी को दिया जन्म
डॉक्टरों ने जब दुल्हन की जांच की तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। उसने यह बात दुल्हन के ससुरालवालों को बताई। डॉक्टर के मुंह से यह बात सुनते ही दूल्हा समेत ससुराल पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। अस्पताल में ही दुल्हन ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन उसे अपनाने से दूल्हे ने मना कर दिया। इस पर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ।
यह भी पढ़ें: पति ने नहीं मनाई सुहागरात तो थाने पहुंची महिला, दर्ज कराई FIR; लगवाई 7 धाराएं
पुलिस ने शांत कराया मामला
जब मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामला शांत कराया। अस्पताल के सीएमएस शिवकुमार ने मामले की जानकारी समाजसेविका आराधना गुप्ता को दी। इस पर आराधना अस्पताल पहुंची और ससुरालपक्ष वालों को बहुत समझाया, जिसके बाद वे नवजात बच्ची को अपने साथ रखने पर सहमत हुए।
दूल्हे के भाई की साली है दुल्हन
बताया जाता है कि दुल्हन, दूल्हे के भाई की साली है। दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। यह बच्चा भी दूल्हे का ही है। यह भी बताया गया कि दुल्हन के गर्भवती होने की जानकारी पहले से दी गई थी, तभी शादी की गई है।
यह भी पढ़ें: सुहागरात पर रची साजिश, महज 5 दिन चली शादी, पत्नी ने पति को क्यों दी दर्दनाक सजा?
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
10 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
21 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
21 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines