---विज्ञापन---

सुहागरात के दिन दुल्हन के पेट में होने लगा तेज दर्द, वजह सामने आई तो उड़ गए दूल्हे के होश

Mainpuri News: मैनपुरी में शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन के पेट में सुहागरात से पहले अचानक तेज दर्द होने लगा, जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां दुल्हन की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने पेद दर्द की जो वजह बताई, उसे जानकर दूल्हे समेत पूरे ससुराल पक्ष के होश उड़ गए।

---विज्ञापन---

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दिन ससुराल पहुंचने पर दुल्हन के पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने पेट दर्द की जो वजह बताई, उसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

सुहागरात से पहले पेट में उठा तेज दर्द

दरअसल, मामला किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक युवक की सोमवार को शादी हुई। इसके बाद जब मंगलवार को दुल्हन ससुराल में पहुंची तो सुहागरात से पहले ही अचानक उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर परिजन उसे लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे।

---विज्ञापन---

अस्पताल में ही बेटी को दिया जन्म

डॉक्टरों ने जब दुल्हन की जांच की तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। उसने यह बात दुल्हन के ससुरालवालों को बताई। डॉक्टर के मुंह से यह बात सुनते ही दूल्हा समेत ससुराल पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। अस्पताल में ही दुल्हन ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन उसे अपनाने से दूल्हे ने मना कर दिया। इस पर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पति ने नहीं मनाई सुहागरात तो थाने पहुंची महिला, दर्ज कराई FIR; लगवाई 7 धाराएं

---विज्ञापन---

पुलिस ने शांत कराया मामला

जब मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामला शांत कराया। अस्पताल के सीएमएस शिवकुमार ने मामले की जानकारी समाजसेविका आराधना गुप्ता को दी। इस पर आराधना अस्पताल पहुंची और ससुरालपक्ष वालों को बहुत समझाया, जिसके बाद वे नवजात बच्ची को अपने साथ रखने पर सहमत हुए।

दूल्हे के भाई की साली है दुल्हन

बताया जाता है कि दुल्हन, दूल्हे के भाई की साली है। दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। यह बच्चा भी दूल्हे का ही है। यह भी बताया गया कि दुल्हन के गर्भवती होने की जानकारी पहले से दी गई थी, तभी शादी की गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सुहागरात पर रची साजिश, महज 5 दिन चली शादी, पत्नी ने पति को क्यों दी दर्दनाक सजा?

First published on: Feb 28, 2024 02:31 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola