बेटा-बहू समझकर रखा… वही निकले जल्लाद! बुजुर्ग को भूखा मारा, दिव्यांग बेटी को 'कालकोठरी' में रखा बंद

किसी ने सोचा भी नहीं था कि अपने ही देखभाल करने वाले कभी उसकी जान के दुश्मन बन जाएंगे. पुलिस ने ओमप्रकाश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रामप्रकाश और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या, बंधक बनाना और अत्याचार के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है.

Mahoba district

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी को पांच साल तक उनके ही देखरेख के लिए रखे गए कपल ने बंद कर प्रताड़ित किया, जिसके चलते पिता की मौत हो गई और बेटी मौत के मुहाने पर पहुंच गई. मृतक की पहचान 70 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह राठौर के रूप में हुई है, जो रेलवे में सीनियर क्लर्क के पद से रिटायर हुए थे. पत्नी की मौत के बाद साल 2016 में उन्होंने अपनी बेटी 27 वर्षीय रश्मि के साथ अलग घर में रहना शुरू किया था.

विज्ञापन

बेटा-बहू समझा…वही निकले जल्लाद


एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार ने बेटा-बहू समझकर रामप्रकाश कुशवाहा और उसकी पत्नी रामदेवी को देखभाल के लिए रखा था, लेकिन धीरे-धीरे वही दोनों ने पिता और बेटी के लिए जल्लाद बन गए. ओमप्रकाश के भाई अमर सिंह ने बताया कि यह दंपती धीरे-धीरे पूरे घर पर कब्जा जमाने लगा. उन्होंने पिता-पुत्री को नीचे कमरे में बंद कर दिया और खुद ऊपरी मंजिल पर रहने लगे. रिश्तेदार जब भी उनसे मिलने आते, तब ये दोनों कह देते कि ओमप्रकाश किसी से नहीं मिलना चाहते. धीरे-धीरे परिवार का संपर्क टूटता गया और अंदर क्या हो रहा था, कोई नहीं जान पाया.

विज्ञापन

कालकोठरी और भुखमरी से हार गए जंग


27 दिसंबर की सुबह जब ओमप्रकाश के निधन की खबर रिश्तेदारों तक पहुंची और लोग उन्हें देखने पहुंचे तो सबके होश उड़ दिए. ओमप्रकाश का शरीर पूरी तरह कमजोर हो चुका था, मानो कई महीनों से खाना न मिला हो. वहीं उनकी बेटी रश्मि अंधेरे कमरे में नग्न और बेसुध अवस्था में मिली. परिवार की सदस्य पुष्पा सिंह राठौर ने बताया, ‘रश्मि की हालत देखकर दिल दहल गया. उसके शरीर पर सिर्फ हड्डियां बची थीं, मानो कोई 80 साल की बुजुर्ग महिला हो. वह सांस लेने के लिए भी जूझ रही थी.’

विज्ञापन

कपल के खिलाफ दर्ज हुआ मामला


डॉक्टरों ने ओमप्रकाश को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया और रश्मि को इलाज के लिए भर्ती किया गया है. पड़ोसियों का कहना है कि ओमप्रकाश बेहद सलीकेदार और सम्मानित व्यक्ति थे. वे हमेशा कोट-पैंट और टाई पहनकर निकलते थे. किसी ने सोचा भी नहीं था कि अपने ही देखभाल करने वाले कभी उसकी जान के दुश्मन बन जाएंगे. पुलिस ने ओमप्रकाश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रामप्रकाश और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या, बंधक बनाना और अत्याचार के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ