पहले पहनाई माला, फिर थप्पड़ों की बरसात...महेंद्र राजभर की पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल

ओपी राजभर का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करने वाले महेंद्र राजभर की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक शख्स ने माला पहनकर उन पर थप्पड़ों की बारिश कर दी।

Mahendra Rajbhar

महेंद्र राजभर की पिटाई का वीडियो वायरल (फोटो सोर्स- वायरल वीडियो)

सुभासपा और ओपी राजभर का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करने महेंद्र राजभर की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कार्यकर्ता पहले उनके लिए एक छोटा सा भाषण देता है और फिर माला पहनाता है। इसके बाद उसने महेंद्र राजभर पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक शख्स ने राजभर पर कई थप्पड़ बरसा दिए।

विज्ञापन

सुभासपा छोड़ने के बाद महेंद्र राजभर ने अपनी नई पार्टी बनाई थी, जिसे सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी नाम दिया था। हाल ही वह अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करते दिखाई दिए थे। अब उनके ही कार्यकर्ता द्वारा उनकी पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

थप्पड़ बरसाने से पहले कही ये बात

थप्पड़ बरसाने से पहले शख्स ने कहा कि जब अपने लोग सत्ता में गए, हमने विधानसभा और लोकसभा भेजा तो हम लोगों की पैरवी नहीं की. उन्होंने अपनी और अपने बेटे, परिवार की पैरवी की। उन लोगों के अंदर जिन्न आ गया है और महाराज सुहेलदेव जी का नाम सिर्फ बेचा जा रहा है। कुछ ऐसे लोग हैं, जो समाज को लूट और ठग रहे हैं। ऐसे लोगों का हम त्याग करेंगे।


इसके बाद शख्स ने महेंद्र राजभर को माला पहनाई और फिर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। कई लोग वहां मौजूद थे, जिन्होंने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा था कटप्पा

विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए महेंद्र राजभर को कटप्पा बताया था और चुनाव में जिताने की अपील की थी। अब ये कटप्पा समाजवादी पार्टी के साथ चला गया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में मऊ सदर से बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ सुभासपा ने महेंद्र राजभर को मैदान में उतारा था। तब सुभासपा ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ