Mahakumbh 2025 Flight Ticket: प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए श्रद्धालु अपनी सुविधा के हिसाब से महाकुंभ पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों खबरें आईं कि प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स का किराया बहुत ज्यादा बढ़ा दिया गया है, जिसको लेकर कई नेताओं ने आवाज उठाई। हालांकि महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। कई एयरलाइन्स ने टिकट का किराया घटा दिया है और कई ने कीमत स्थिर रखी है। संशोधित किराया 1 फरवरी से लागू हो जाएगा।
महाकुंभ के लिए फ्लाइट्स के टिकट की कीमत लगातार बढ़ाई गई। जिसको कम करने के लिए हाल ही में राघव चड्ढा ने भी सरकार से अपील की थी। उन्होंने वीडियो शेयर कहा कि पहले जो टिकट 5000-8000 रुपये की मिलती थी, अब उसकी कीमत 50000-60000 रुपये तक पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh के लिए फ्लाइट किराए कम कराए सरकार, सांसद राघव चड्ढा ने की अपील
1 फरवरी से लागू होगा संशोधित किराया
नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू का भी इस पर बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेला 2025 में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत देते हुए हवाई किराए में 50 फीसदी तक कटौती की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि संशोधित किराया 1 फरवरी से लागू हो जाएगा। इंडिगो एयरलाइन ने ऐलान किया कि प्रयागराज के लिए उड़ानों का किराया स्थिर किया गया है। वहीं, महाकुंभ में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए उड़ानों की संख्या 900 तक पहुंच गई है। किराया कम करने का फैसला लगातार आ रही शिकायतों के बाद लिया गया है।
50 प्रतिशत तक आई कमी
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने बुधवार को एयरलाइनों के साथ टिकट की बढ़ती कीमत को लेकर सख्ती बरती। जिसमें कहा गया कि सभी एयरलाइन्स टिकट की कीमत को स्थिर ही रखें। इसके तुरंत बाद ही इंडिगो ने टिकट की कीमत 30 फीसदी से लेकर 50 फीसदी तक घटा दी है। इसके अलावा इंडिगो ने प्रयागराज के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, रायपुर, अहमदाबाद, कोलकाता और जयपुर समेत कई शहरों के लिए स्पेशल फ्लाइट्स शुरू की हैं।
वहीं, अकासा एयरलाइन ने भी किराया 30-50 फीसदी तक कम कर दिया है। अकासा ने पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए स्पेशल उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया। यानी अगर आप महाकुंभ जा रहे हैं तो आपको अब ज्यादा पैसे देने नहीं पड़ेंगे, जो किराया पहले से तय किया गया है उसी में टिकट बुक होगा।
ये भी पढ़ें: रेलवे के रोचक तथ्य! यहां से मिलती है देश के हर कोने के लिए ट्रेन
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
8 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
8 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
11 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
12 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
17 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines