Mahakumbh के लिए फ्लाइट किराए कम कराए सरकार, सांसद राघव चड्ढा ने की अपील

Raghav Chadha: प्रयागराज में महाकुंभ जब से शुरू हुआ है, तब से हवाई सफर काफी महंगा हो गया है। जिस पर राघव चड्ढा ने सवाल उठाते हुए किराया कम करने की अपील की है।

Raghav Chadha
विज्ञापन

Raghav Chadha: उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए भारत के अलावा दूसरे देशों से भी लोग पहुंच रहे हैं। जिसको देखते ट्रेन और फ्लाइट की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ गई है। कई एयरलाइंस ने इस मौके का फायदा उठाते हुए प्रयागराज का हवाई सफर काफी महंगा कर दिया है। महाकुंभ के लिए फ्लाइट के बढ़ते किराए पर आप सांसद राघव चड्ढा ने सवाल उठाएं हैं। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की आस्था का मजाक बताया, साथ ही किराया कम करने की अपील भी की है।

किराया कम करने की अपील

आप सांसद राघव चड्ढा ने महाकुंभ के लिए संचालित की जा रहीं फ्लाइट्स के किराए पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फ्लाइट किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी श्रद्धालुओं की आस्था का मजाक है। जिसके लिए राघव चड्ढा सरकार से फ्लाइट कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने और श्रद्धालुओं के लिए किफायती यात्रा की अपील की है। इस दौरान उन्होंने फ्लाइट्स के सामान्य किराए में बढ़ोतरी पर कहा कि जो टिकट पहले 5000-8000 रुपये की मिलती थी, अब उसकी कीमत 50000-60000 रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

श्रद्धालु निराश हो रहे हैं- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने वह लाखों श्रद्धालु जो कुंभ जाना चाहते हैं, उनको ज्यादा किराए की वजह से निराश होना पड़ रहा है। यह कंपनियां अपने फायदे के चक्कर में श्रद्धालुओं के साथ ठीक नहीं कर रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं की तरफ से किराया कम करने की अपील की। साथ ही राघव चड्ढा ने इसके पहले एयरपोर्ट पर महंगे खाने को लेकर उठाए गए मुद्दे को याद किया। इस पर उन्होंने कहा कि सस्ते खाने को लेकर हमारी आवाज सरकार तक पहुंची थी। जिसके बाद सरकार ने यात्रियों के लिए किफायती कैंटीन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मैं इस बार भी सरकार से उम्मीद करता हूं कि श्रद्धालुओं को सस्ती फ्लाइट की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ