Paryagraj Mahakumbh में शर्मनाक हरकत पर पुलिसवाला सस्पेंड, भंडारे में मिलाई थी राख

Police Officer Suspended Over Bhandara Incident: महाकुंभ में भंडारे के बर्तन में राख मिलाने वाले पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसका वीडियो अखिलेश यादव ने भी साझा किया था।

Maha Kumbh 2025 Food Tampering Scandal

Maha Kumbh 2025 Food Tampering Scandal

Maha Kumbh 2025 Food Tampering Scandal: महाकुंभ में बन रहे भंडारे के खाने में राख मिलाने के आरोप में गुरुवार रात डीसीपी सिटी प्रयागराज ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। बता दें कि सोरांव थाना प्रभारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो भंडारे वाले भाोजन में राख डालते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन

सपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग महाकुंभ में फंसे लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, उनके सद्प्रयासों पर राजनीतिक विद्वेषवश मिट्टी डाल दी जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मामले में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सोरांव थाना प्रभारी बृजेश तिवारी का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने एसीपी सोरांव को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीसीपी सिटी प्रयागराज अभिषेक भारती ने सोरांव के इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। उन्हें भंडारे के बर्तन में मिट्टी डालते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ