Lucknow viral video Robbers steal money Businessman pocket: आपने बस, ट्रेन या मेट्रो में जेब कटने की घटना के बारे में जरूर सुना होगा, क्योंकि ऐसी जगहों पर इस तरह की घटना होना आम बात है। जेब कतरे पॉकेट काटने में इतने माहिर होते हैं कि वो पीड़ित शख्स को कानों-कान खबर नहीं लगने देते हैं कि उनकी जेब काट ली गई है। जेब से पैसे चोरी करने का एक ऐसा ही मामला लखनऊ के भीड़ भरे सर्राफा बाजार से सामने आया है। जिसे देखने के बाद आपको पता चलेगा कि चोर पलभर में कैसे जेब से पैसे उड़ा लेते हैं।
बिजनेसमैन की जेब से चोरों ने लूट लिए 1,25,000 रुपए
दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भीड़ भरे सर्राफा बाजार में एक बिजनेसमैन की जेब से चोरों ने 1,25,000 रुपए लूट लिए। चोरों की करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनदहाड़े भरे बाजार में सर्राफा कारोबारी को लुटेरे लूट रहे हैं। चोरों ने इतनी तेजी से बिजनेसमैन को लूटा कि किसी को उनकी भनक तक नहीं लग पाई, यहां तक कि व्यापारी को भी चोरी का पता नहीं चला। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: Video: सुपरमार्केट में प्रोफेसर को मामूली बात को लेकर कई लोगों ने पीटा, पत्नी को पैर छूने पर किया मजबूर, नहीं हुई FIR
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सर्राफा व्यापारी जिसकी जेब में कैश रखा होता है, वह भीड़ भरे बाजार में चल रहा है। व्यापारी के पीछे एक आदमी हाथ में कपड़े का थैला लिए दिखाई देता है और दूसरी तरफ से एक व्यक्ति साइकिल पर आता हुआ दिखाई देता है। साइकिल सवार शख्स ने बिजनेसमैन पर अपनी साइकिल चढ़ा दी और उसके पीछे आ रहा दूसरा व्यक्ति तेजी से उसकी जेब में हाथ डालकर पलभर में पैसे उड़ा लेता है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बिजनेसमैन ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Viral Video: बस में जेब काटने वाली महिलाओं की चप्पल से हुई पिटाई, महिला ने दे-दनादन जड़े थप्पड़
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
14 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
15 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
20 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines