लखनऊ में बड़ा हादसा, हरदोई से आ रही बस पलटी, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है. हरदोई से लखनऊ आ रही एक सरकारी रोडवेज बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत और 10 से अधिक यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है. हादसे के समय सड़क पर निर्माण कार्य और पानी का छिड़काव हो रहा था, जिससे बस फिसल गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं.

Lucknow Bus Accident

लखनऊ में भीषण हादसा

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राजधानी के पास भीषण हादसा हुआ है. हरदोई से लखनऊ आ रही सरकारी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. कई यात्री घायल हैं, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है. घटना का संज्ञान मुख्यमंत्री ने लिया और तेजी से राहत-बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

 समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गुरुवार की शाम लखनऊ में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस के नियंत्रण खो देने के बाद पलट गई और इसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे. घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया.

Advertisment

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था और जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था. लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर ने पुष्टि की कि घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक अन्य घायल हो गए.

वहीं सीएम योगी ने इस घटना का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि बस हरदोई से लखनऊ जा रही थी. हाईवे के पास खाड़ी में गिर गई, अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है. घायलों का इलाज चल रहा है. बताया गया कि बस पलटने के बाद कई यात्री उसमें फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ गई.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ