यूपी-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, जेल तोड़कर भागे 11 कैदियों को पकड़ा

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल स्थित जिला सिद्धार्थनगर जनपद के नेपाल बोर्डर को लेकर यूपी पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ाई हुई है. पुलिस टीमें लगतार बॉर्डर पर पेंट्रोलिंग कर रही है. पढ़िए बस्ती से वसीम अहमद की रिपोर्ट.

Basti News, Basti Latest News, Basti Police, Siddharthnagar Nepal Border, Basti Division, DIG Basti, Nepal Protest, बस्ती न्यूज, बस्ती ताजा खबर, बस्ती पुलिस, सिद्धार्थनगर नेपाल बोर्डर, बस्ती मंडल, डीआईजी बस्ती, नेपाल प्रोटेस्ट

भारत नेपाल बॉर्डर

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल स्थित जिला सिद्धार्थनगर जनपद के नेपाल बोर्डर को लेकर यूपी पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ाई हुई है. पुलिस टीमें लगतार बॉर्डर पर पेंट्रोलिंग कर रही है. बस्ती रेंज के सिद्धार्थनगर जनपद की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है. नेपाल में हो रहे Gen-Z प्रदर्शन को लेकर सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. पुलिस और एसएसबी के जवानों ने गस्त के दौरान नेपाल की जेल तोड़ कर भागे 11 संदिग्ध कैदियों को बोर्डर पर रोका गया है. पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है.

11 संदिग्ध कैदियों को बोर्डर पर रोका

डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि हाल के दिनों में नेपाल की आंतरिक स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण रही है. जिसको लेकर नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है. हमारे रेंज की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है. सीमा पर एसएसबी के साथ पुलिस बलों की संख्या बढ़ा दी गई है. बॉर्डर पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है. नेपाल से भारत की सीमा में घुसने का प्रयास करने वाले सभी आने जाने वाले लोगों को चेक किया जा रहा है. डीआईजी ने बताया की नेपाल की जेल तोड़कर भागे 11 संदिग्ध कैदियों को बोर्डर पर रोका गया है. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही.

नेपाल पुलिस से जुटाई जा रही जानकारी

पूछताछ के आधार पर इन्होंने जानकारी दी है कि वह नेपाल जेल से भाग कर आए हैं. एमएचए गाइड लाइन के अनुसार नेपाल पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है. बताया कि भारत के साथ नेपाल का रोटी बेटी का संबंध है. अभी परिस्थितियों काफी खतरनाक है एमएचए ने एडवाइजरी भी जारी की है. हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. साथ ही पूरे बॉर्डर पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. जो भी नेपाल से भारत आने की कोशिश करता है उसको डिटेन करके पूछताछ की जाती है. सभी आने जाने वालों की आईडी चेक की जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ