Lucknow Building Collapse : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी, जिसके मलबे के नीचे कई लोग दब गए। इस हादसे से आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस एवं रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। गिरी बिल्डिंग का मलबा हटाया जा रहा है। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। इस हादसे को लेकर कई वीडियो सामने आए हैं।
बारिश के बाद गिरी बिल्डिंग
यह घटना सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में घटी। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के हरमिलाप टॉवर का एक हिस्सा अचानक से गिर गया। हादसे की चपेट में बिल्डिंग के पास खड़ा एक ट्रक भी आ गया। साथ ही इमारत के मलबे में कई लोग दब गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल रही हैं।
यह भी पढे़ं : Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के पीड़ित परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा, डिप्टी CM ने किया ये ऐलान
क्रेन से हटाए जा रहे मलबे
हादसे के बाद जिले के आलाधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंचे। क्रेन से मलबे को हटाया जा रहा है और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। इमारत के मलबे में दबने से 5 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्याद लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर कर दिया। प्रशासन ने एहतियातन तौर पर आसपास की बिल्डिंगों को भी खाली करा दिया।
लखनऊ हादसे पर क्या बोले डीएम?
लखनऊ बिल्डिंग हादसे को लेकर डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि अब तक कई लोगों को निकाला गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। वहीं, इस घटना को लेकर एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर अनिल कुमार पाल ने कहा कि एनडीआरएफ ने यहां 3 लोगों को बचाया है। इससे पहले दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों ने करीब 10-12 लोगों को बाहर निकाला।
यह भी पढे़ं : Lucknow Accident: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बेकाबू SUV, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
ड्रोन का भी किया जा रहा इस्तेमाल
इस हादसे को लेकर लखनऊ मंडलायुक्त रोशन जैकब ने बताया कि घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। बचाव एवं राहत अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि मलबे में फंसे लोगों को खोजने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 hr agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
14 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
17 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
19 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
19 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
21 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines