Lucknow Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल है। बताया गया है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक एसयूवी गाड़ी सवार 4 लोग एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी।

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जानकारी के मुताबिक हादसा (Lucknow Accident) शनिवार देर रात का है। एक तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी गाजीपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जबकि घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

हादसे में मरने वालों की हुई पहचान

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे में मरने वालों में से एक की पहचान इंदिरा नगर डी ब्लॉक स्थित ओलंपिया जिम ट्रेनर के रूप में हुई है। जबकि उसके तीन साथियों की पहचान अमित कुमार, राजकुमार और प्रियांशु शुक्ला के रूप में हुई है। हादसे में घायल चौथा शख्स हर्ष शुक्ला है। उसका इलाज चल रहा है।

चिनहट में शादी से घर लौट रहे थे चारों

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात गाड़ी सवार चार लोग चिनहट में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी कार नियंत्रण खो बैठी और फ्लाईओवर से सीधे नीचे आ गिरी। पीड़ित परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ