लखनऊ में नहीं था तेंदुआ, पकड़ा गया AI से वीडियो बनाने वाला शख्स, अखिलेश यादव ने कसा था तंज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेंदुआ देखे जाने की खबर ने लोगों को दहशत में डाल दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो के बाद अफरा-तफरी मच गई. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर तंज कसा. हालांकि पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि वायरल वीडियो और तस्वीरें असली नहीं बल्कि AI से बनाई गई थीं.

Akhilesh Yadav

लखनऊ में तेंदुआ नहीं AI का कमाल था

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तेंदुआ देखे जाने के मामला में नया और दिलचस्प मोड़ सामने आया है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे थे, जिसमें तेंदुआ दिखाई दे रहा था. दावा किया जा रहा था कि तेंदुआ राजधानी लखनऊ में घुस चुका है. इस दावे के हड़कंप मच गया था. सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इसको लेकर तंज भी कसा था लेकिन अब इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है , जिसमें AI से वीडियो बनाने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

तेंदुए की फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई थी. मामले से जुड़े हुए सभी विभाग अलर्ट पर थे. जब गहनता से वीडियो की जांच की गई तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. पता चला कि वीडियो तो फर्जी है. पुलिस ने पाया कि वायरल हो रहे तेंदुए के फोटो और वीडियो को AI से बनाया गया है.

विज्ञापन

इस मामले को लेकर पुलिस एक युवक को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. इस फोटो और वीडियो को लेकर लखनऊ में दहशत मच गई थी. लोग खौफ में थे और सावधानी बरत रहे थे. हालांकि अब यह पूरा मामला AI से जुड़ा बताया गया है.

अखिलेश यादव ने शेयर की थी फोटो

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सरकार का मजाक उड़ाया था. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अब तो राजधानी तक आ गए, सरकार को पता चला क्या?

विज्ञापन

हालांकि जांच के दौरान तेंदुए का कोई पदचिन्ह नहीं मिला था, इसके बाद वीडियो के फर्जी होने का शक गहरा गया था. जांच के दौरान पुलिस को पता चल गया कि वीडियो फर्जी है, इसके बाद एक शख्स को हिरासत में ले लिया गया है. बता दें कि इससे पहले भी लखनऊ में तेंदुए पहुंच चुके हैं, ऐसे में फोटो वायरल होने के बाद लोग दहशत में आ गए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ