लखनऊ में दो दोस्तों की किसने ले ली जान? शादी के लिए निकले पर जिंदा नहीं लौटे

लखनऊ में आज सुबह 2 युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है, लेकिन वारदात किसने और क्यों अंजाम दी, इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस इलाके में लगे CCTV खंगाल रही है, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

Lucknow Kakori Double Murder

Lucknow Kakori Double Murder

उत्तर प्रदेश में आजकल पुलिस एनकाउंटर और डबल मर्डर से सनसनी फैली हुई है। ताजा मामला 2 युवकों की हत्या का है। आज सुबह राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में मोहान रोड के पास 2 युवकों के शव मिले। शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे। दोनों की शर्ट साइड में पड़ी थीं। शरीर पर चोटों के निशान थे। एक का गला रेता हुआ था और दूसरे की नस कटी हुई थी। शवों की हालत देखकर लोग सहम गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

विज्ञापन

वारदात की जानकारी मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर छानबीन की गई तो कपड़ों से मिले डॉक्यूमेंट से दोनों की शिनाख्त हुई। एक का नाम रोहित लोधी और दूसरे का नाम मनोज राजपूत है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर वारदात की जानकारी दी। दोनों के घर वारदातस्थल से 5 किलोमीटर दूर थे। परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने उनसे पूछताछ की, लेकिन वे कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पाए।

विज्ञापन

5 थानों की पुलिस कर रही केस की जांच

परिजनों के बयान से पुलिस को पता चला कि पंखेड़ा गांव निवासी मनोज और रोहित दोस्त थे। मनोज ITI स्टूडेंट था और रोहित रेलवे में जॉब करता था। दोनों शुक्रवार शाम को किसी दोस्त के शादी समारोह में जाने के लिए एक बाइक पर निकले थे, लेकिन दोनों के शव घर आए। परिजनों ने बयान में जमीनी विवाद का जिक्र किया था। वहीं पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या होने का शक भी है। इसलिए पुलिस लव ट्राएंगल और जमीनी विवाद में हत्या के एंगल से भी केस की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने वारदातस्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि गला और नस काटने से पहले दोनों को कपड़े उतारकर बुरी तरह पीटा गया। सोची समझी साजिश के तहत वारदात अंजाम दी गई है। वारदात का पता चलते ही DCP पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। काकोरी, पारा, मानकनगर समेत 5 थानों की फोर्स को केस की जांच सौंपी गई है, लेकिन अभी तक यह सुराग नहीं मिला कि वारदात किसने और क्यों अंजाम दी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ