सौरभ की मुस्कान से कितनी अलग पारुल की कहानी? ताजा हुईं बिजनौर केस की यादें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड ने बिजनौर के उस केस की यादें ताजा कर दीं, जिसमें एक पत्नी ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगा दिया था। उस केस में पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा, जिन्होंने वारदात की पूरी कहानी सुनाई।

Bijnore Makendra Singh Murder Case

सभी 9 आरोपियों ने की थी मकेंद्र से मारपीट।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत हत्याकांड से पूरे देश में सनसनी फैली हुई है। मुस्कान रस्तोगी ने जिस तरह अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की और शव के टुकड़े करके ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया था, उस वारदात ने बिजनौर में हुए हत्याकांड की याद दिला दी, जिसमें पुलिस ने महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। महिला के पति ने उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल में देख लिए थे।

विज्ञापन

वीडियो देखने के बाद पति शक करने लगा था। सवाल जवाब और झगड़ा करने लगा था। इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और वारदात अंजाम दी। मृतक की पहचान 33 वर्षीय मकेंद्र सिंह, आरोपियों की शिनाख्त विनीत, मनी, उमेश, राजवीर, अभिषेक शर्मा, किशनपाल, भुवनेश, हितेश के रूप में हुई। विनीत, मनी, उमेश, राजवीर संभल के निवासी थे। अभिषेक, किशनपाल, भुवनेश, हितेश अमरोहा के रहने वाले थे। पारुल बिजनौर के गांव शहबाजपुर की रहने वाली है।

विज्ञापन

किडनैप करके किया गया था मर्डर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वारदात बिजनौर के चांदपुर शहर के गांव शिवाला कलां में अंजाम दी गई थी। पारुल और विनीत में 7-8 महीने से अवैध संबंध थे। मकेंद्र को इसका पता चल गया था, इसलिए पारुल और विनीत ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। विनीत ईको गाड़ी में दोस्तों के साथ गांव शहबाजपुर आया और मकेंद्र का अपहरण करके ले गया। वे उसे अमरोहा जिले के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी के जंगल में ले गए। वहां विनीत ने बेल्ट से मकेंद्र का गला घोंटा।

विज्ञापन

मनी ने लोहे की रॉड से मकेंद्र के सिर पर वार किए। बाकी लड़कों ने मकेंद्र के साथ मारपीट की। जब वह मर गया तो शव को जंगल में फेंककर चले गए। SP ग्रामीण बिजनौर राम अर्ज को पारुल ने पति मकेंद्र की गुमशुदगी की शिकायत दी। शिकायत में कहा कि मकेंद्र दवाई लेने गया था, पर लौटकर नहीं आया। 15 मार्च को मकेंद्र का शव जंगल में मिला। उसके गले और सिर में चोट के निशान मिले। जांच करने पारुल के अवैध संबंध का मामला सामने आया। सख्ती बरतने पर पारुल ने गुनाह कबूल लिया और उसकी निशानदेही पर बाकी आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ