सिगरेट से जलाया, जबरन मांस खिलाया! पति के चुंगल से मुक्त हुई महिला ने सुनाई दर्दभरी दास्तां
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसे सिगरेटों से जलाया और जबरन मांस खिलाया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर उससे शादी की। अब उसका धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहा है।
जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने पति पर अपनी धार्मिक पहचान छुपाने और खुद को हिंदू बताकर धोखे से शादी करने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि उसका धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर उसके पति ने उसे बार-बार पीटा। सिगरेटों से जलाया जाता था। इतना ही नहीं मांस खाने के लिए भी मजबूर किया जाता था।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर खुद को हिंदू बताया। उसे धोखे में रखकर उससे शादी की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी करने के लिए खुद को सनी मौर्य बताया था। इसके बाद वह शहर में किराए पर रहने लगा।
महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने अने धर्म बदलने का विरोध किया तो आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। उसे सिगरेट से जलाया और उस पर गर्म तेल डाला। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकी दी है। कहा है कि अगर उसके खिलाफ पुलिस शिकायत की तो उसने जान से मारने। रिश्तेदारों द्वारा बलात्कार करने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब भी वह आरोपियों के चंगुल से भागने का प्रयास करती थी, तो आरोपी उसे कमरे में बंद करके पीटता था। महिला ने यह भी दावा किया है कि जब वह पांच महीने की गर्भवती थी, तब मोहम्मद ने उसके पेट में चोट पहुंचाई, जिसके कारण उसका गर्भपात हो गया। महिला को अब वन-स्टॉप सेंटर की ओर से बचाया गया है। साथ ही कहा गया है कि वह जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: